{"_id":"683c0ef75772a3bc7c03af75","slug":"rule-of-law-not-functioning-properly-in-up-says-mayawati-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मायावती बोलीं- यूपी में ठीक से नहीं चल रहा कानून का राज, नए डीजीपी के सामने हैं बड़ी चुनौतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मायावती बोलीं- यूपी में ठीक से नहीं चल रहा कानून का राज, नए डीजीपी के सामने हैं बड़ी चुनौतियां
Sun, 01 Jun 2025 01:57 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:57 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि यूपी में कानून का राज नहीं है। प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार के लिए नए डीजीपी के सामने बड़ी चुनौतियां हैं।
विज्ञापन
बीएसपी सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि यूपी में कानून का राज ठीक तरह से काम नहीं कर रहा है। नवनियुक्त डीजीपी राजीव कृष्ण के सामने कानून व्यवस्था को सुधारने में बड़ी चुनौतियां आएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में से खासकर यूपी में सामंती व आपराधिक तत्वों का वर्चस्व होने से जातिवादी एवं साम्प्रदायिक द्वेष, हिंसा, अन्याय-अत्याचार तथा लोगों को उजाड़ने आदि की कार्रवाइयों से यह साबित है कि यहां कानून का राज सही से नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अब्बास अंसारी की विधायकी खत्म: सीट घोषित हुई रिक्त, छुट्टी के दिन खुला सचिवालय... चुनाव आयोग को भेजी गई सूचना
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हेल्पलाइन नंबर 1912 पर सुबह से बिजली उपभोक्ताओं की सुनवाई बंद, नहीं दर्ज हो रही शिकायतें; जानें अपडेट
ऐसे माहौल में यूपी पुलिस के नए प्रमुख के सामने राज्य में अपराध नियंत्रण व कानून का राज स्थापित करके सर्वसमाज के लोगों को उचित राहत पहुंचाने की बड़ी चुनौती है। राज्य सरकार व सत्ताधारी दल के लोगों को भी यूपी में कानून का राज स्थापित करने में हर प्रकार का सहयोग व सक्रियता जरूरी है।
वैसे भी भारत के बहुआयामी विकास व यहां की विशाल आबादी की समग्र उन्नति में यूपी को देश की प्रगति की रीढ़ होना चाहिए किन्तु इसके ग्रोथ इंजन बनकर उभरने के बजाय ज्यादातर अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था की बदहाली को लेकर निगेटिव चर्चाओं में रहना क्या यह जन व देशहित में उचित है?
बता दें कि यूपी पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार के रिटायर होने के बाद 1991 बैच के आईपीएस राजीव कृष्ण ने प्रदेश के नए डीजीपी का कार्यभार गृहण कर लिया है। पुलिस भर्ती में पेपर लीक होने के बाद उन्हें भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराया। उनकी काबिलियत का लोहा मानते हुए राज्य सरकार ने उन्हें प्रदेश पुलिस का मुखिया बनाने का फैसला किया है।