फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rudransh, Adamya, and Virat emerge as champions.

Lucknow News: रुद्रांश, अदम्य और विराट बने चैंपियन

Mon, 24 Aug 2026 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Rudransh, Adamya, and Virat emerge as champions.
लखनऊ। रुद्रांश, अदम्य, विराट, रोहिन और समीक्षा सिंह ने दमदार प्रदर्शन करते हुए विजय पाठक मेमोरियल कप जिला स्तरीय टेनिस टूर्नामेंट में अलग-अलग वर्गों में खिताब जीता। बालक युगल वर्ग में विभोर श्रीवास्तव और प्रणय शुक्ला की जोड़ी विजेता रही। कल्याणपुर स्थित केसरी टेनिस अकादमी में रविवार को एकल बालक अंडर-12 फाइनल में रुद्रांश पांडेय ने मो. हमदान को 6-2 से, अंडर-14 में अदम्य भदौरिया ने शाश्वत गुप्ता को 6-1 से, अंडर-18 में विराट सिंह ने हर्ष भदौरिया को 6-4 से हराकर खिताब जीता। पुरुष ओपन वर्ग में रोहिन राज ने ओम यादव को 6-3 से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। बालिका अंडर-14 में समीक्षा सिंह ने अनन्या जोशी को खिताबी मुकाबले में 6-3 से शिकस्त दी। बालक अंडर-14 युगल में विभोर श्रीवास्तव और प्रणय शुक्ला ने मो. हमदान और अर्नव को 6-4 को हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed