फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ruckus over evm issue in lucknow to delhi.

कैराना-नूरपुर उपचुनाव में ईवीएम खराब होने पर जमकर सियासत, रात 11:30 बजे तक हुई वोटिंग

Tue, 29 May 2018 09:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 29 May 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
ruckus over evm issue in lucknow to delhi.
मतदान के लिए लगी लाइन व देर रात तक वोटिंग के लिए इंतजार करती महिलाएं। - फोटो : amar ujala

कैराना लोकसभा और नूरपुर विस उपचुनाव में 42 से 45 डिग्री तापमान के बीच वोटिंग के दौरान वीवीपैट मशीनों को मानो लू लग गई। गोरखपुर व फूलपुर उप चुनाव के बाद दूसरी बार उपयोग की गई वीवीपैट मशीनों में से 384 (15% से अधिक) मशीनें और 3 ईवीएम खराब हो गईं।

विज्ञापन


इससे हजारों वोटर मतदान से वंचित रहे तो लखनऊ से दिल्ली तक सियासत गरमा गई। दोनों सीटों के कई बूथों पर देर रात तक मतदान चलता रहा। कैराना के हरपाली बूथ पर रात 11: 30 बजे वोटिंग खत्म हुई।
विज्ञापन


दोनों जगह पर वोटिंग के दौरान 200 बूथों पर ईवीएम में खराबी की शिकायतें मिलीं, जिससे मतदान देर से शुरू हुआ। कैराना के भूरा गांव में मतदाता की पहचान पर हुए विवाद में ग्रामीणों ने मतदान अधिकारी नीटू कुमार से मारपीट की। पुलिस ने लाठियां चलाईं तो लोगों ने पथराव किया। वाहनों में तोड़फोड़ की। उधर, नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में पुलिस ने चुनाव आयोग की इजाजत के बिना घूम रहे सपा के पूर्व सांसद यशवीर सिंह को हिरासत में लिया है और उनकी गाड़ी भी जब्त कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरत पड़ी तो कराएंगे पुनर्मतदान: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

ruckus over evm issue in lucknow to delhi.
मतदान स्थल पर तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

मामले पर यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने कहा, गर्मी से वीवीपैट मशीनों में खराबी आई थी, जिसे बदलकर मतदान कराया गया। जिला निर्वाचन अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। जहां भी जरूरत होगी, वहां पुनर्मतदान कराया जाएगा।

विपक्ष ने आयोग से की फिर चुनाव की मांग
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, ये तकनीकी खराबी है, चुनाव प्रबंधन की विफलता या फिर जनता को मताधिकार से वंचित करने की साजिश। ऐसे तो लोकतंत्र की बुनियाद हिल जाएगी।

किसी भी दल को आरोप लगाने का हक नहीं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा, हजारों बार तंत्र के दुरुपयोग का रिकॉर्ड बनाने वाली सपा, बसपा व कांग्रेस को भाजपा पर आरोप लगाने का हक नहीं है। यदि आरोप लगाने वाले दलों की सरकार के दौरान वीवीपैट मशीन खराब होती तो खून खराबा हो जाता।

ruckus over evm issue in lucknow to delhi.
वोट डालने के इंतजार में बैठे लोग। - फोटो : amar ujala

कैराना लोकसभा उपचुनाव में ईवीएम खराब होने से जिले में कई केंद्रों पर मतदान विलंब से प्रारंभ हुआ। प्रशासन ने कई केंद्रों पर अपनी निगरानी में ईवीएम बदलवाया। सहारनपुर जिले के गंगोह और नकुड़ विधानसभा क्षेत्रों में करीब 70 प्रतिशत मतदान केंद्रों से ईवीएम खराब होने के कारण हजारों मतदाताओं को निराश होकर लौटना पड़ा। नकुड़, ननौता, गंगोह, इस्लामपुर, शुक्रताल, रामपुर मनिहारन, सरसावा, सांगाखेड़ा, झबीरन आदि इलाकों में मतदाताओं ने जमकर हंगामा भी किया। 

इस कारण बूथों पर कई-कई घंटे तक मतदान बाधित रहा। ग्राम शुक्रताल में सुबह 9 बजे से खराब हुई मशीन को शाम चार बजे तक भी नहीं बदला जा सका था। काजीपुरा मतदान केन्द्र पर भी शाम तक मशीन नहीं बदली जा सकी थी।   शामली के कैराना, शामली, थानाभवन विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 9 बजे तक 10.5 प्रतिशत, 11 बजे तक 21 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 33 प्रतिशत दोपहर तीन बजे तक 42 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह समय कम वोट पडे़। 11 बजे के बाद मतदाताओं में वोट डालने में उत्साह दिखाया।

नूरपुर में 175 बूथों पर ईवीएम खराब
बिजनौर। नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में करीब 175 बूथों पर ईवीएम खराब निकलीं। कुछ जगह मशीनों में ज्यादा खराबी होने के कारण मतदान करीब ढाई बजे तक शुरू हुआ। शाम पांच बजे तक इस सीट पर 57.31 प्रतिशत मतदान हुआ था। सपा नेताओं ने ईवीएम से छेड़खानी का आरोप लागते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है। सपा नेताओं ने चुनाव दोबारा कराने की मांग की है। वहीं पुलिस ने बिना चुनाव आयोग की परमिशन के घूम रहे सपा के पूर्व सांसद यशवीर सिंह को हिरासत में लिया है और उनकी गाड़ी भी जब्त कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed