फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ruckus on the death of a boy in balrampur hospital in lucknow

बलरामपुर अस्पताल में किशोर की मौत पर हंगामा, तोड़फोड़, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

Sat, 25 Jul 2020 03:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 25 Jul 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
ruckus on the death of a boy in balrampur hospital in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में शुक्रवार को इलाज के दौरान एक किशोर की मौत हो गई। इसके बाद घर वालों ने डॉक्टर व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान अस्पताल में तोड़फोड़ भी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित घर वालों को समझाया।

विज्ञापन


हंगामे के चलते अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं एक घंटे तक बाधित रहीं। घर वालों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाने से किशोर की मौत हुई, जबकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीज सेप्टीसीमिया रोग से ग्रसित था। डालीगंज निवासी करन (13) को गुरुवार को बुखार व पेट संबंधी समस्या होने पर बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर अचानक करन की तबीयत बिगड़ने लगी और कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। इससे आक्रोशित घर वालों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए इमरजेंसी में तोड़फोड़ की। अस्पताल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस वालों ने अस्पताल पहुंच मरीज के तीमारदारों को शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए, क्या है सेप्टीसीमिया

घर वालों ने गलत इंजेक्शन लगाने से मौत होने का आरोप लगाया। इस बारे में बलरामपुर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी का कहना है कि मरीज सेप्टीसीमिया रोग से ग्रसित था। उसके इलाज में कोई लापरवाही नहीं हुई है। मरीज के घर वालों ने वार्ड में तोड़फोड़ की और स्टाफ  से बदतमीजी भी की।

सेप्टीसीमिया खून को प्रभावित करने वाला एक संक्रमण है। इससे शरीर के कई अंग काम करना बंद कर देते हैं। इसका संक्रमण गंभीर होने पर रक्तदाब तेजी से गिर जाता है। ऑर्गन फेल्योर हो सकता है जो मौत का कारण भी बन जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed