फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ruckus on death of a woman in a hospital in Raebareli.

रायबरेली: महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों की डॉक्टर और पुलिस से हाथापाई

Wed, 28 Apr 2021 03:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Wed, 28 Apr 2021 03:51 PM IST
सार

महिला की मौत पर परिजन भड़क गए और अपना गुस्सा इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर एमपी सिंह पर उतारने लगे। तीमारदारों के गुस्से से आक्रोशित हो कर डॉक्टर साहब भी आपे से बाहर हो गए और मृतक के परिजनों पर हाथ उठा दिया। इसके बाद मामला बढ़ गया और परिजनों ने भी डॉक्टर से हाथापाई की।
 

विज्ञापन
Ruckus on death of a woman in a hospital in Raebareli.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मंगलवार की रात जमकर हंगामा हुआ। शहर कोतवाली के निराला नगर मोहल्ले की रहने वाली कोरोना पॉजिटिव कमला गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँची, लेकिन कॉफी जद्दोजहद के बाद उसे बेड नहीं मिल पाया और इस दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


महिला की मौत पर परिजन भड़क गए और अपना गुस्सा इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर एमपी सिंह पर उतारने लगे। तीमारदारों के गुस्से से आक्रोशित हो कर डॉक्टर साहब भी आपे से बाहर हो गए और मृतक के परिजनों पर हाथ उठा दिया। इसके बाद मामला बढ़ गया और परिजनों ने भी डॉक्टर से हाथापाई की।
विज्ञापन


अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामे की सूचना पुलिस चौकी को हुई तो चौकी इंचार्ज सिविल ड्रेस में मौके पर पहुंचे तो गुस्साए परिजनों ने अपना गुस्सा उनके ऊपर भी उतारा, जिसके बाद पुलिस और परिजनों के बीच कहासुनी और हाथापाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीज को बेड दिलाने और इलाज करवाने के लिए हुए हंगामे की सूचना स्थानीय शहर कोतवाली पुलिस और जिला प्रशासन को हुई तो एडीएम प्रशासन, जिला अस्पताल के अधीक्षक के साथ इमरजेंसी वार्ड पहुँचे।

पुलिस को अभी तक नहीं मिली तहरीर

शहर कोतवाली पुलिस ने हंगामा कर रहे मृतक कमला के बेटे को हिरासत में ले लिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हुए हंगामे और हाथापाई के बारे में जब जिला अस्पताल के अधीक्षक से पूंछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे अभी जानकारी नही है। डॉक्टर के पीड़ित परिवार के साथ हाथापाई और किसी परिजन को थप्पड़ मारने से भी इनकार किया।

कोतवाल अतुल सिंह का कहना है कि तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई होगी। अभी तक ना तो डॉक्टर और ना ही परिजनों की तरफ से कोई तहरीर मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed