वाह अखिलेश, 60 मिनट में पास कराए 60 विधेयक!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सरकार अनोखे काम करने में महारथ हासिल कर चुकी है। कितनी भी निंदा और आलोचना क्यों न हो, सपा की सरकार अपने ही अंदाज में काम कर रही है।
इसकी एक नजीर सपा सरकार ने सोमवार को लखनऊ स्थित विधानसभा में बजट सत्र के दौरान पेश की। विपक्ष के जोरदार हंगामे के दौरान सरकार ने महज 60 मिनट में 60 विधेयक पारित करवा दिये।
हंगामे के बीच सभी विभागों का बजट बिना चर्चा के पास करने के बाद विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चकाल के लिए स्थगित कर दी गई।
सुबह से ठप रही कार्यवाही
बसपा के हंगामे के चलते प्रश्नकाल नहीं हो सका। सुबह से ही सदन की कार्यवाही ठप रही। 12.20 बजे प्रश्नकाल खत्म होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने हंगामे के बीच सदन में कई विधेयक पारित करा दिए।
इसके बाद, एजेंडे के अन्य बिंदुओं को निपटाने के साथ ही शेष बचे सभी विभागों का बजट पास कराकर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चतकालीन के लिए स्थगित कर दी।
बसपा ने आरोप लगाए कि यूपी में बेतहाशा बढ़ रही मंहगाई से लोगों की कमर टूट रही है और यूपी में जंगलराज कायम हो चुका है।
'भाजपा करवाना चाहती है दंगे'
इसी दौरान, सरकार पर विपक्ष का हमला लगातार जारी रहा। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करती रहीं।
उधर, सदन के भीतर बसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी यूपी में सांप्रदायिक दंगे करवाना चाहती है।
उन्होंने यूपी सरकार को भी नहीं छोड़ा। मौर्या ने सरकार द्वारा झटपट 60 विधेयक पास करवाने पर कहा कि सदन में सपा का तौर-तरीका निंदनीय है।