फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ruckus in nakul dubey meeting in sitapur.

सपा-बसपा की संयुक्त बैठक में गठबंधन प्रत्याशी को लेकर हंगामा, जमकर नारेबाजी व कुर्सियां चलीं

Thu, 28 Mar 2019 02:54 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 28 Mar 2019 02:54 PM IST
विज्ञापन
ruckus in nakul dubey meeting in sitapur.
हंगामा करते बसपा कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

प्रत्याशी चयन में दिखी गुटबाजी, धक्का मुक्की भी हुई। बसपा प्रभारी नकुल दुबे व सपा के कई पूर्व विधायकों की मौजूदगी में गुटबाजी व हंगामे के दौरान आपस में भिड़ गए कार्यकर्ता, कुर्सियों से एक-दूसरे पर किया हमला। पुलिस ने लाठी फटकारते हुए हंगामा करने वालों को खदेड़ा। 

विज्ञापन


सपा-बसपा गठबंधन की सभा में गुरुवार को अफरा-तफरी मच गई। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने 'नकुल दुबे वापस जाओ' और 'पैराशूट प्रत्याशी नहीं चलेगा' के नारे लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बसपा के कद्दावर नेता नकुल दुबे व सपा के कई पूर्व विधायकों की मौजूदगी में गुटबाजी खुलकर सामने आई और कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। 
विज्ञापन


मंच से संयम बरतने की नेताओं की गुजारिश नक्कारखाने में तूती की मानिंद दबकर रह गई। देखते ही देखते सभा स्थल अखाड़ा बन गया। कुर्सियों को हथियार बनाकर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। हालात बेकाबू देख पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हंगामा करने वालों को खदेड़ दिया। इसके बाद सभा के दौरान नकुल दुबे को सीतापुर लोकसभा प्रभारी घोषित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा कार्यकर्ताओं ने जमकर की नारेबाजी

मंच से यह भी कहा गया कि जिन दावेदारों को टिकट मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही उन्होंने ही हंगामे की साजिश रची है। अनुशासन हीनता बर्दाश्त नही होगी। किसी का नाम लिए बगैर चेतावनी देते हुए कहा गया कि हंगामे के पीछे जो लोग हैं, उनका रवैया नही सुधरा तो वह सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें। सभा में बसपा लखनऊ जोन के सेक्टर इंचार्ज अखिलेश अंबेडकर, सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव, पूर्व विधायक अनूप गुप्ता, राधेश्याम जायसवाल आदि मौजूद रहे। 

बसपा जिलाध्यक्ष राममूर्ति मधुकर ने कहा कि सीतापुर लोकसभा का नकुल दुबे को जिला प्रभारी घोषित किया गया है। इसके विरोध में कुछ लोगों ने हंगामा किया है। हंगामा करने वालों को रवैया सुधारने की चेतावनी दी गई है। इसके बाद भी यदि अनुशासन हीनता करेंगे तो हाईकमान के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed