{"_id":"58fef73f4f1c1b4766c0cf98","slug":"ruckus-in-lohia-hospital-in-presence-of-health-minister","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कमरे में बैठे थे स्वास्थ्य मंत्री, पर्चा काउंटर पर हो रही थी मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में बैठे थे स्वास्थ्य मंत्री, पर्चा काउंटर पर हो रही थी मारपीट
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Tue, 25 Apr 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थ सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह सोमवार को लखनऊ के लोहिया अस्पताल में अधिकारियों और डॉक्टरों से पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान अस्पताल के पर्चा और शुल्क जमा काउंटर पर मारपीट हो रही थी।
विज्ञापन
अस्पताल में ई हॉस्पिटल की सुविधा शुरू होने के बाद अस्पताल में मारपीट की घटनाएं तेजी से बढ़ने लगी हैं। ई- हॉस्पिटल की सुविधा शुरू होने के बाद मरीजों को रजिस्ट्र्रेशन से पहले नाम, उम्र, तकलीफ समेत कई जानकारियां फॉर्म में भरनी पड़ती हैं। इस वजह से भीड़भाड़ अधिक होती है और देरी होने पर मरीज और तीमारदार आपस में भिड़ जाते हैं।
विज्ञापन
पर्चा और शुल्क जमा काउंटर पर मरीजों से मारपीट की घटना होने के बाद भी अस्पताल के सुरक्षा अधिकारी और गार्ड तमाशबीन बनकर खड़े थे।
अस्पताल में इस मारपीट की घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री कमरे से बाहर निकले तो उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने कुछ नहीं किया। इसी का नतीजा है कि आज ये हाल हैं। हमारा जनता से दावा है कि जल्द से जल्द हर कमी को दूर करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
मरीजों ने मंत्री को घेरा, सुनाया दर्द
अस्पताल पहुंचे मंत्री
पूछताछ के बाद स्वास्थ्य मंत्री बाहर निकले तो कई मरीजों ने उन्हें घेर लिया और उनको अपनी समस्या बताई। एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि एक महीने से उसके बेटे का ऑपरेशन डॉक्टर टाल रहे हैं।
तो दूसरे मरीज ने बताया कि इलाज की जगह दौड़ाया जा रहा है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने निदेशक डॉ. डीएस नेगी से कहा कि इनकी भी समस्या जल्द से जल्द सुलझाइए। इस तरह से मरीजों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
तो दूसरे मरीज ने बताया कि इलाज की जगह दौड़ाया जा रहा है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने निदेशक डॉ. डीएस नेगी से कहा कि इनकी भी समस्या जल्द से जल्द सुलझाइए। इस तरह से मरीजों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।