{"_id":"bd19eb99786c4ed58161ecb8c4ce547d","slug":"ruckus-in-hospital-after-patient-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के इस अस्पताल में सामने आई बड़ी लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के इस अस्पताल में सामने आई बड़ी लापरवाही
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 27 Sep 2015 04:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के इंदिरानगर के शेखर अस्पताल में बुजुर्ग मरीज की मौत पर हंगामा हुआ। ऑपरेशन के एक दिन बाद मरीज की हालत बिगड़ने पर कोई डॉक्टर देखने तक नहीं पहुंचा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
मड़ियांव के बृजेश यादव ने पिता शंकरलाल (70) को बाएं पैर में फ्रैक्चर की शिकायत के बाद शेखर अस्पताल में शुक्रवार सुबह भर्ती कराया। बृजेश ने बताया कि सर्जरी के लिए दस हजार रुपये जमा कराए गए।
विज्ञापन
दोपहर में ऑर्थो सर्जन ने सर्जरी की और वार्ड में भर्ती कर दिया। शनिवार को अचानक मरीज की हालत बिगड़ गई और वो बेहोश हो गए। करीब आधे घंटे तक कोई इलाज न मिलने से मरीज की सांस फूलती रही और शनिवार दोपहर मौत हो गई।
विज्ञापन
डॉक्टर के न मिलने से नाराज परिवारीजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बृजेश का आरोप था कि अस्पताल में हार्ट का कोई डॉक्टर देखने तक नहीं आया। समय रहते मरीज को ऑक्सीजन लगा दी गई होती तो जान बच सकती थी। परिवारीजनों ने डॉक्टरों से इलाज की फाइल मांगी तो वो देने से मना कर दिया।
पुलिस पहुंची तब जाकर तीन घंटे बाद डॉक्टरों ने फाइल दी। इस मामले में अस्पताल के पीआरओ अरुण दुबे का कहना है कि मरीज के इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई। शनिवार को उसे हार्ट अटैक पड़ा जिससे उसकी मौत हो गई। मरीज का हार्ट अचानक पूरी तरह बैठ गया।