फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rto school vehicle

Lucknow News: नोटिस के बाद भी 493 स्कूली वाहनों की नहीं हुई फिटनेस

Thu, 09 Jul 2026 08:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
rto school vehicle
आरटीओ की ओर से वाहन मालिकों को भेजे गए थे नोटिस
विज्ञापन


चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई माई सिटी रिपोर्टर लखनऊ। स्कूली वाहनों की फिटनेस, उनके इंश्योरेंस आदि को लेकर संजीदगी नहीं दिखाई जा रही है। 493 स्कूली वाहनों की फिटनेस नोटिस भेजे जाने के बावजूद नहीं हुई है। इसमें प्रतिष्ठित स्कूलों व निजी स्कूली वाहन शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर अपनी मंशा स्पष्ट कर चुके हैं। लेकिन परिवहन विभाग के अफसर इसे लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ की ओर से स्कूली वाहनों की फिटनेस आदि को लेकर लगातार नोटिस भेजे जा रहे हैं। 493 स्कूली वाहनों के मालिकों को नोटिस भेजे गए कि फिटनेस, इंश्योरेंस, प्रदूषण, परमिट सहित अन्य दस्तावेज दुरुस्त करवा लें। लेकिन वाहन मालिकों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। यही वजह है कि नोटिस के बावजूद वाहनों की फिटनेस नहीं हुई। ऐसे में अब आरटीओ सख्त कदम उठाने को मजबूर हो गया है। ऐसे स्कूली वाहनों के खिलाफ विशेष चैकिंग अभियान चलाकर वाहनों को ही सीज किया जाएगा। एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि 493 स्कूली वाहनों की फिटनेस को लेकर नोटिस भेजे गए थे, अब ऐसे वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed