खुलासा: अखिलेश राज में 407 IPS अफसरों के 2454 तबादले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानून व्यवस्था को लेकर हमेशा ही बैकफुट पर रही यूपी की पूर्व अखिलेश यादव सरकार में आईपीएस अफसरों के कुल 2454 तबादले हुए। ये जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता नूतन ठाकुर को आईजी कार्मिक, उत्तर प्रदेश पी सी मीना द्वारा दी गयी सूचना से सामने आई है।
प्रदेश में कुल आईपीएस अफसरों की संख्या 407 है। अखिलेश के मुख्यमंत्री काल में मार्च 2012 से मार्च 2017 तक प्रति आईपीएस औसतन छह तबादले हुए।
आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार सबसे लंबी अवधि तक निलंबित रहने वाले आईपीएस अधिकारी आईजी अमिताभ ठाकुर रहे, जिन्हें 10 माह तक निलंबित रखा गया। जबकि अन्य अधिकारियों को दो से तीन माह में बहाल कर दिया गया।
78 आईपीएस अफसरों का 10 या इससे ज्यादा बार तबादला
आरटीआई की सूचना के अनुसार, अखिलेश शासन की पांच साल की अवधि में 78 आईपीएस अफसर ऐसे हैं जिनका 10 या उससे अधिक बार तबादला हुआ। इनमें सबसे ज्यादा 20 बार तबादला उमेश कुमार श्रीवास्तव का हुआ।
इसके अलावा, अनीस अहमद अंसारी का 18, राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय का 17 तथा दिलीप कुमार का 16 बार तबादला हुआ। अभी हाल ही में डीजीपी पर आरोप लगाने वाले आईपीएस हिमांशु कुमार सहित पांच आईपीएस अफसरों का 5 वर्षों में 15 बार तबादला हुआ।
अखिलेश शासन में 215 आईपीएस अफसरों का पांच या उससे अधिक बार तबादला हुआ। इस अवधि में सबसे कम तबादला संजय तरडे व कमल सक्सेना का (सिर्फ एक बार) हुआ।
एक आईपीएस अफसर की सेवा अवधि में 27.3 तबादले
इस सूचना के आधार यूपी में एक आईपीएस अफसर की सेवा अवधि में तबादलों का औसत 27.3 पाया गया। पूरी सेवा अवधि में सर्वाधिक तबादला आईजी प्रमोद कुमार मिश्रा का है जिनका 33 साल में 55 बार तबादला हुआ।
इसके अलावा आईजी विजय कुमार गर्ग का 52 बार, डीआईजी उमेश कुमार श्रीवास्तव तथा आईजी आर के स्वर्णकार का 51 बार तथा एडीजी गोपाल लाल मीना का 50 बार तबादला हुआ है. यूपी में 50 ऐसे आईपीएस अफसर हैं जिनका पूरे सेवा में 40 या अधिक बार तबादला हुआ है।