फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rti about mahatma gandhi

महात्मा गांधी राष्ट्रपिता नहीं तो क्या हैं!

Mon, 30 Sep 2013 09:08 PM IST
अतुल भरद्वाज/लखनऊ
अतुल भरद्वाज/लखनऊ Updated Mon, 30 Sep 2013 09:08 PM IST
विज्ञापन
rti about mahatma gandhi

आजादी मिलने के बाद बीते 65 वर्षों में भले ही हम सब महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता समझते व लिखते आ रहे हों। भले ही हम अपने बच्चों को यही समझाते व सिखाते आ रहे हों।

विज्ञापन


राष्ट्रीय पर्व कौन से हैं? परीक्षा में पूछे गए इस सवाल के जवाब में हम सब 26 जनवरी व 15 अगस्त लिखते रहे हों।

पर, केंद्र सरकार के रिकार्ड का हवाला देते हुए केंद्रीय सूचना आयोग से मिली जानकारी की मानें तो इसमें कुछ भी सही नहीं है।

न तो गांधी जी को राष्ट्रपिता लिखने या कहने का कोई आदेश हुआ है। न गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय पर्व मानने के बारे में कभी कोई फैसला किया गया।
विज्ञापन


राजधानी के एक स्कूल की सातवीं क्लास की बच्ची और आरटीआई कार्यकर्ता ऐश्वर्या पाराशर ने इस बारे में केंद्र सरकार से जिज्ञासा भरे सवाल किए थे।

केंद्र की तरफ से दिए जवाब न सिर्फ चौंकाने वाले बल्कि सकते में डालने वाले हैं। ऐश्वर्या कहती है कि महात्मा गांधी राष्ट्रपिता नहीं तो क्या हैं? यह उलझन सिर्फ ऐश्वर्या की नहीं बल्कि तमाम लोगों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका अर्थ तो यही हुआ कि अब तक हम जो कुछ पढ़ते आ रहे हैं, वह सही नहीं है। दरअसल, पाराशर के सवाल पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संविधान के अनुच्छेद 18 (1) का हवाला देकर महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता घोषित करने से इन्कार करते हुए ऐश्वर्या की अर्जी को राष्ट्रीय अभिलेखागार भेज दिया।

इस पर ऐश्वर्या ने केंद्रीय सूचना आयोग में अपील की। केंद्रीय सूचना आयुक्त बसंत सेठ के 7 अगस्त के आदेश में कहा गया है कि केंद्र सरकार के पास महात्मा गाँधी को राष्ट्रपिता घोषित करने का कोई अभिलेख नहीं है। पर, पूरे देश द्वारा गांधीजी को आदरपूर्वक राष्ट्रपिता कहा जाता है।

यह उपाधि किसी अभिलेख की उपस्थिति या अनुपस्थिति की मोहताज नहीं है। ऐसे मामलों में अनावश्यक विवाद दुख पंहुचाने वाले हैं। ऐसे विवाद उठाने से बचना चाहिए।

इसी प्रकार केंद्रीय सूचना आयुक्त सुषमा सिंह ने 13 सितंबर के आदेश में कहा है कि गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जंयती को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने संबंधी कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है।

इन जवाबों से निराश ऐश्वर्या का सवाल है कि हमारे देश के राजनेता जो कहते हैं, वह करते क्यों नहीं? उसकी उलझन है कि देश के नेता और प्रमुख पदों पर बैठे लोग टीवी और अपने भाषणों में गांधी को राष्ट्रपिता कहते नहीं थकते।


गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय पर्व बताते हैं। पर, इसके लिए अब तक कोई अधिकृत फैसला नहीं कर पाए। वह कहती है, जब बात राजनीतिक हितों पर चोट की आती है तो यही नेता आनन-फानन सुप्रीम कोर्ट का आदेश पलटने की तैयारी कर लेते हैं लेकिन इस बारे में बीते 65 वर्ष में कोई फैसला नहीं कर पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed