फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RSS starts its mission to village.

पढ़िए, हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए संघ का क्या है प्लान?

Thu, 27 Nov 2014 10:45 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, सीतापुर/ लखनऊ।
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, सीतापुर/ लखनऊ। Updated Thu, 27 Nov 2014 10:45 AM IST
विज्ञापन
RSS starts its mission to village.

गांवों में पकड़ व पहुंच बनाने में जुटे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने ‘सशक्त ग्राम-सशक्त हिंदू’ अभियान के जरिये लोगों में पकड़ व पैठ बनाने की रणनीति बनाई है।

विज्ञापन


तय किया गया है कि गांव वालों से सतत संपर्क व संवाद को गांवों में सिर्फ शाखा ही नहीं लगाई जाएगी बल्कि सामाजिक व जागरण के भी कार्यक्रम चलाकर गांव वालों से सतत संवाद व नजदीकी रिश्ते रखे जाएंगे।
विज्ञापन


स्वयंसेवकों को गांवों में शाखा लगाने के साथ गांव की सफाई, पर्यावरण जैसे काम तो संभालने ही होंगे। इस बात पर भी ध्यान देना होगा कि गांव के सभी बच्चे स्कूल जाएं। गांव में नशा, जुआ, कन्या भ्रूण हत्या, जातीय विद्वेष जैसी घटनाएं न घटें। लोग इनसे दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह सुरेश जोशी भैया जी के साथ सीतापुर में हुई प्रांत प्रचारकों की बैठक में यह फैसला किया गया। जोशी ने  गांवों व ग्रामीणों से संपर्क व संवाद के तहत आसपास के लोगों से भी विस्तार से बातचीत की। शाम को लखनऊ वापस लौट आए।

गांव के आदर्श रूप में विकास पर भी होगा जोर

RSS starts its mission to village.

गांव व ग्रामीणों से संपर्क व संवाद के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह सुरेश जोशी भैया जी बुधवार को सीतापुर पहुंचे। उन्होंने वहां गांव वालों से बातचीत करके उनकी संघ से अपेक्षाएं समझी। साथ ही इस बात की भी थाह ली कि संघ के बारे में गांव वालों को कितनी जानकारी है।

आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सरकार्यवाह शिक्षक तो दूसरे विद्यार्थी की भूमिका में नजर आए। तकरीबन सात घंटे चली क्लास में सर्वाधिक जोर गांव व ग्रामीणों पर था। कार्यक्रम में सर कार्यवाह ने गांव वालों से वहां की स्थिति, रीति-रिवाज, शिक्षा, सफाई, पर्यावरण आदि पर बिंदुवार जानकारियां लीं। उन्हें सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के बारे में समझाया। एकजुट रहने के फायदे गिनाए।

गांव वालों से इन मुद्दों पर हुई बात: उन्होंने गांवों का संपूर्ण ब्योरा संकलित करने के बाद सभी से एकजुट होने का आह्वान किया। साथ ही जातिवाद से दूर रहने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि जब गांव मजबूत होंगे तभी समाज व देश मजबूत होगा। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या, जातिवाद, नशा जैसी बुराइयों से दूर रहने का आग्रह भी किया। कहा कि सभी की जिम्मेदारी है कि गांव का आदर्श रूप से विकास किया जाए।

गांव में रहेंगे आरएसएस के प्रचारक

RSS starts its mission to village.

सुरेश जोशी ने संघ के प्रांत प्रचारकों के साथ भी विचार-विमर्श किया। कहा कि संगठन के विस्तार व उसे सशक्त बनाने के लिए गांव को केंद्र बनाकर काम करना होगा। इसके लिए प्रचारकों को गांवों में प्रवास हो। शाखाएं लगाई जाएं। गांव वालों का भरोसा हासिल किया जाए। साथ ही सेवा कार्यों के जरिये लोगों को संघ के साथ जोड़ा जाए।

गांव के विकास में भी सक्रिय भागादारी निभाई जाए। बैठक में आरएसएस के मधु भाई कुलकर्णी, अनिल विनोद, शिव नरायन, रमेश सहित सभी प्रांत व विभाग प्रचारक मौजूद थे।

इसलिए है चिंता:  संघ का ‘सशक्त ग्राम-सशक्त हिंदू’ अभियान अक्टूबर में लखनऊ में केंद्रीय कार्यकारी मंडल की बैठक में सभी मुख्य मार्गों के किनारे गांवों में शाखाओं का विस्तार व संगठन का आधार बनाने के संकल्प का ही हिस्सा है।

संघ की कोशिश है कि गांव में पकड़ व पैठ बनाकर हिंदू चेतना को और विस्तार दिया जाए। वह इस बात से काफी चिंतित है कि गांवों में जातिवाद की दीवारें हिंदू समाज की शक्ति को नष्ट कर रही हैं। इसी के साथ गांव में पर्याप्त आधार न होने पर कई मौकों पर संघ का तरह-तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है।

मीडिया व मोबाइल पर रहा प्रतिबंध

RSS starts its mission to village.

बैठक में लोगों को मोबाइल बंद रखने की ताकीद शुरुआत में ही दे दी गई थी। मीडिया को भी कैंपस में प्रवेश की अनुमति नहीं थी।

प्रशासन व एलआईयू की रही निगाह
सर कार्यवाह के कार्यक्रम को लेकर दिन भर अफसर सतर्क नजर आए। खुफिया विभाग के लोग कार्यक्रम स्थल के आसपास पूरे समय मौजूद रहे।

भाजपाइयों के साथ चाय पर की चर्चा
संघ के सरकार्यवाह सहित प्रदेश के अधिकारियों ने सीतापुर व लखीमपुर के भाजपाइयों सहित जनप्रतिनिधियों के साथ सांय 4 बजे चाय पर गहन मंत्रणा की। जिसमें संघ के कार्यक्षेत्र को बढ़ाना व 2017 के विधानसभा चुनाव की रणनीति शामिल रही।

400 स्वयं सेवक रहे केन्द्र बिंदु

सीतापुर, बिसवां, लखीमपुर व गोला क्षेत्रों के प्रमुख संपर्क मार्गो के 200 गांवों के 400 लोग बैठक में बुलाए गए थे। इनमें से 398 लोग आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed