फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rss started campaign for re election of narendra modi.

मोदी की फिर ताजपोशी के लिए संघ भी उतरा मैदान में, 2014 व 2017 की तरह तैयार किया प्लान

Wed, 27 Feb 2019 10:56 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 27 Feb 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
rss started campaign for re election of narendra modi.
संघ प्रमुख मोहन भागवत व पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिर ताजपोशी के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी मैदान में उतर आया है। मंगलवार से अवध क्षेत्र के करीब आधा दर्जन जिलों की मौजूदा सियासी थाह नापने के साथ इसकी शुरुआत हो गई।

विज्ञापन


संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में इंदिरानगर में दिन भर चली बैठक में इन सीटों की मौजूदा स्थिति समझने के साथ आगे की तैयारियों का खाका खींचा गया। लोकसभा चुनाव 2014 और विधानसभा चुनाव 2017 की तरह इस बार भी एक-एक मतदाता से संपर्क और घर-घर प्रचार की जिम्मेदारी संघ ने अपने कंधों पर लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन


बैठक में लोकसभा सीटों की चुनाव तैयारियों पर विचार-विमर्श हुआ। पहले चरण में संघ ने इन जिलों के लोगों से अब तक तैयारियों के बारे में जानकारी ली। जिलों के लोगों ने बताया कि सभी जगह बूथ कमेटियां पूरी तरह सक्रिय हैं। मतदाता सूची का भी परीक्षण कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रमों के सहारे मतदाताओं से सीधे संपर्क भी साधा गया है। दूसरे चरण में संघ ने आगे की तैयारियों पर मंथन किया। संघ की तरफ से कहा गया कि आपसी मतभेद भूलकर मोदी सरकार को फिर बनाने के लिए सभी को जुटाया जाए। कहीं अगर कोई कमी है तो उसे अपने स्तर से ठीक कराने की कोशिश करें।

खींचा गया खाका, वोटरों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी संघ ने ली

बैठक में संघ की तरफ से सभी को हिदायत दी गई कि जिलों से लेकर लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रवार संघ के वरिष्ठ लोगों के साथ समन्वय समितियां बनाकर बैठकें करें और जमीनी जानकारी जुटाएं। अगर कहीं कोई कमी हो तो उसे ठीक कर लें।

चुनाव प्रबंधन और प्रचार के लिए भी समितियों का जल्द गठन कराएं। इसका नेतृत्व स्थानीय स्तर पर संघ का कोई वरिष्ठ कार्यकर्ता संभाले। मतदाताओं से संपर्क और उन्हें मतदान के दिन मतदान केंद्र पर पहुंचाने की जिम्मेदारी भी संघ ने अपने हाथ में रखने की योजना बनाई है।

शिकवा-शिकायतें भी दूर करेंगे

बैठक में सांसदों को लेकर स्थानीय स्तर पर लोगों की शिकवा-शिकायतें दूर करने की भी रणनीति बनीं। इसके लिए भी लोगों के समूह गठित होंगे। यही नहीं, टिकट वितरण को लेकर लोगों की नाराजगी की आशंकाओं से निपटने के लिए भी अभी से तैयारी करने की रणनीति बनी है।

बैठक में सहसरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल, भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश, अवध के प्रांत प्रचारक कौशल,  अवध क्षेत्र के चुनाव प्रभारी गोवर्धन झड़पिया, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस. राठौर और क्षेत्र अध्यक्ष सुरेश तिवारी सहित लोकसभा चुनाव प्रभारियों ने भी हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed