फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RSS plans to reach every village till December 2024.

आरएसएस का शताब्दी वर्ष: दिसंबर 2024 तक हर गांव में पहुंचेगा संघ, तैयार की गई विस्तृत योजना

Tue, 12 Sep 2023 09:32 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 12 Sep 2023 09:32 AM IST
सार

आरएसएस ने शाखा और साप्ताहिक मिशन कार्यक्रम के जरिये हर गांव तक काम पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। निधि समर्पण अभियान, सेवा समिति और चिकित्सा समिति को फिर से सक्रिय कर विलय किया जाएगा।

विज्ञापन
RSS plans to reach every village till December 2024.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अब शताब्दी वर्ष के मद्देनजर दिसंबर 2024 तक प्रत्येक गांव तक शाखा या साप्ताहिक मिलन के जरिये पहुंच बनाने का लक्ष्य रखा है। संघ ने प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में प्रत्येक गांव तक उपस्थिति दर्ज करने के लिए विस्तृत योजना भी बनाई है।

विज्ञापन


संघ ने पहले शताब्दी वर्ष के मद्देनजर प्रत्येक न्याय पंचायत तक संघ की शाखा स्थापित करने का लक्ष्य रखा था लेकिन बीते दिनों हुई संघ की उच्च स्तरीय बैठक में प्रत्येक गांव तक शाखा या साप्ताहिक मिलन कार्यक्रमों का आयोजन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: एक अंक विवाद मामले में अफसर हुए पेश, 10 दिन का दिया गया समय
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ज्योति मौर्य केस: मनीष दुबे के खिलाफ विभागीय जांच जल्द होगी समाप्त, शासन ने मांगा था स्पष्टीकरण


संघ के एक पदाधिकारी के मुताबिक राम मंदिर निर्माण के लिए प्रत्येक गांव में निधि समर्पण अभियान के लिए समिति बनाई गई थी लेकिन अभियान पूरा होने के बाद समिति का उपयोग नहीं हुआ। इसी प्रकार कोरोना की पहली लहर के दौरान ग्राम रक्षा समिति बनाई गई थी। तीसरी लहर के दौरान चिकित्सा समिति बनाई गई थी लेकिन कोरोना काल के बाद उनका उपयोग भी नहीं हुआ। संघ अब इन तीनों समितियों का विलय कर एक नई टीम बनाने की तैयारी कर रहा है।

इस तरह बढ़ेगा काम: नई टीम के सदस्यों के पास समय की उपलब्धता के आधार पर पहले चरण में जहां शाखा शुरू करना संभव है, वहां शाखा शुरू की जाएगी। जहां शाखा शुरू करना संभव नहीं है, वहां साप्ताहिक मिलन के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत गांव के किसी मंदिर, तालाब, श्मशान पर सेवा कार्य, हनुमान चालीसा पाठ, रामचरितमानस पाठ कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके लिए संघ की ओर से ऐसे गांवों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां शाखा या साप्ताहिक मिलन के कार्यक्रम अभी तक नहीं हैं। वहां पर जल्द ही संघ के स्वयंसेवक और प्रचारक पहुंचकर लोगों को जोड़ने का काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed