फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RSS plan for last phase Uttar Pradesh election.

यूपी चुनाव के अंतिम चरणों में संघ ने संभाली कमान, ये है प्लान

Thu, 02 Mar 2017 03:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 02 Mar 2017 03:01 AM IST
विज्ञापन
 RSS plan for last phase Uttar Pradesh election.

पांचवें चरण में कम मतदान ने भाजपा ही नहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को भी चिंता में डाल दिया है। लिहाजा संघ ने अगले दो चरण के मतदान के लिए नए सिरे से रणनीति बनाई है। इसके तहत संघ के सहसरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल वाराणसी पहुंच रहे हैं। वे वहां मतदान तक रुकेंगे।

विज्ञापन


उधर, संघ की तरफ से चुनाव के समन्वय का काम देख रहे इंद्रेश कुमार पहले से ही वाराणसी में थे, लेकिन सोमवार को वे दिल्ली लौट गए थे। अब वे फिर डॉ. कृष्णगोपाल के साथ वाराणसी आ रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, संघ परिवार की सबसे बड़ी चिंता काशी की साख है। भगवा टोली के रणनीतिकारों को लगता है कि विधानसभा चुनाव के अंतिम दो चरण की जंग जिस जमीन पर है वहां उनके लिए काफी संभावनाएं हैं। इसीलिए अंतिम दो चरण में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन


रणनीतिकारों का मानना है कि इस इलाके में थोड़ी अधिक मेहनत कर दी जाए तो अच्छी बढ़त मिल सकती है। इस आधार पर संघ और भाजपा ने चुनावी रणनीति तैयार करके उस पर काम भी शुरू कर दिया है।

अब ये है संघ की योजना

 RSS plan for last phase Uttar Pradesh election.

संघ परिवार की ओर से समन्वय का काम देख रहे इंद्रेश कुमार ने बीते दिनों वाराणसी में हुई बैठक में मतदान प्रतिशत गिरने पर चिंता जताई थी। इस बैठक में काशी और गोरखपुर क्षेत्र के लोग शामिल हुए थे।

इसमें इंद्रेश ने सभी से आग्रह किया था कि बूथ समितियों के कार्यकर्ताओं से लगातार बात की जाए और उनसे एक-एक मतदाता को मतदान केंद्र तक पहुंचाने को कहा जाए। इस सिलसिले में गुरुवार को भी तीन बैठकें बुलाई गई हैं। इसमें वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, आजमगढ़, बलिया व मऊ के लोगों को भी बुलाया गया है।

सहयोगी संगठनों को भी जुटाएंगे
ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए आरएसएस के सहयोगी संगठनों को भी जुटाने की रणनीति बनी है। इसके लिए विहिप, बजरंगदल, मजदूर सभा समेत अन्य सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों की भी बैठक गुरुवार को ही बुलाई गई है।

बैठक में अपने-अपने लोगों के बीच पकड़ रखने वाले ऐसे लोगों को बुलाया गया है जिनके सहारे सामाजिक समीकरणों को दुरुस्त किया जा सके।

इसलिए चिंतित है संघ

 RSS plan for last phase Uttar Pradesh election.

संघ की काशी की चिंता के पीछे पीएम मोदी का इस सीट से सांसद होना है। इस कारण न सिर्फ काशी, बल्कि आसपास की सीटों पर भी भाजपा का कमल खिलाना पूरे संघ परिवार की साख का सवाल बन गया है।

खासतौर से जिस तरह वाराणसी में टिकट वितरण को लेकर खींचतान की स्थिति बनी, उसके चलते संघ के लिए यहां बेहतर प्रदर्शन चुनौती बना है।

दरअसल, सात बार से विधायक श्यामदेव राय चौधरी का टिकट कटने और कैंट से चुनाव लड़ रहे सौरभ श्रीवास्तव को लेकर पार्टी को भितरघात की आशंका है।

इसी तरह टिकट न मिलने पर सुजीत टीका ने भी शहर उत्तरी से ताल ठोक दी है। इससे रविन्द्र जायसवाल की मुश्किलें बढ़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed