{"_id":"5bf7c373bdec22419f5c1a95","slug":"rss-chief-mohan-bhagawat-meets-to-rss-vhp-and-bjp-people-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, धर्मसभा पर विहिप-भाजपा के लोगों से की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, धर्मसभा पर विहिप-भाजपा के लोगों से की चर्चा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 23 Nov 2018 02:38 PM IST
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत
अयोध्या में धर्मसभा को लेकर चल रही तैयारियों के बीच राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत लखनऊ पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर उन्होंने विश्व हिंदू परिषद, भाजपा व आरएसएस के लोगों से कुछ देर गुफ्तगू की। संघ प्रमुख इसके बाद हरिद्वार रवाना हो गए।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि इस गुफ्तगू में धर्मसभा को लेकर चर्चा हुई। हरिद्वार में संघ प्रमुख भागवत का कार्यक्रम है।
गौरतलब है कि 25 नवंबर को होने वाली धर्मसभा को सफल बनाने के लिए संघ ने पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं, प्रशासन ने भी पूरा जोर लगा दिया है।