यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी केंद्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी, 58 प्रत्याशी घोषित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनडीए में शामिल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) ने यूपी विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामदास अठावले ने शुक्रवार को लखनऊ में 58 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए कहा कि उनकी पार्टी यूपी में भाजपा की सरकार बनवाने में मदद करेगी।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिन सीटों पर आरपीआई चुनाव नहीं लड़ रही है उन सीटों पर भाजपा की मदद करेंगे। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि मायावती दलितों पर सिर्फ हक जताती है। दलित हमेशा उसी का साथ देता है, जो उसके विकास की बात करता है। यही कारण है कि लोकसभा चुनाव में दलितों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास किया।
अठावले ने दावा किया कि इस बार यूपी में भाजपा की बहुमत की सरकार बनेगी। भाजपा को 210 से अधिक सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि आपसी लड़ाई से सपा कमजोर हो गई है। इसलिए वह कांग्रेस से गठबंधन के प्रयास में है।
ये हुए आरपीआई में शामिल
अठावले ने बताया कि बसपा के पूर्व मंत्री राकेश कुमार मौर्य व अजय शील गौतम, पूर्व सांसद सारिका बघेल, बसपा के पूर्व विधायक महेश वाल्मिकी, कांग्रेस के पूर्व महासचिव तेजपाल सिंह सेहरावत समेत कई दलों के करीब 40 लोगों को आरपीआई में शामिल किया गया है।
बहन नहीं, भाई को कराएंगे फायदा
आरपीआई के लड़ने से बसपा को होने वाले नुकसान के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में अठावले ने कहा कि वह बहन जी को नहीं, बल्कि भाई (मोदी) को फायदा पहुंचाने के लिए चुनाव लड़ा रहे हैं।
उन्होंने मुंबई में उत्तर भारतीयों को लेकर राज ठाकरे की नजरिए का विरोध करते हुए कहा कि उनकी दादागिरी का आरपीआई विरोध करती है और मुबंई समेत महाराष्ट्र के किसी इलाके में यूपी के लोगों का उत्पीड़न नहीं होने देगी।
इन सीटों पर ये होंगे प्रत्याशी
सीतापुर की महोली सीट से विजयश्री वर्मा, सुल्तानपुर की कादीपुर (सु.) सीट से आरएस गौतम, लखनऊ की मोहनलालगंज (सु.) सीट से छेदालाल साथी, मलिहाबाद (सु.) सीट से गोपाल कनौजिया, बक्शी का तालाब सीट से अरविंद कुमार कुशवाहा, बाराबंकी की कुर्सी सीट से अरविंद कुमार कुशवाहा, दरियाबाद सीट से अनिरुद्ध दयाल चौधरी, बाराबंकी सदर सीट से दुर्गा प्रसाद गुप्ता, रायबरेली की बछरावां (सु.) सीट से रामलखन, बहराइच की बलहा (सु.) सीट से कमलावती, फैजाबाद की बीकापुर सीट से संतोष कुमार तिवारी, मिल्कीपुर (सु.) से अजय कुमार भारती और अंबेडकरनगर की अकबरपुर सीट से राजकुमार वर्मा को टिकट मिला है।