{"_id":"5c6ee8debdec224bc54aaefa","slug":"rpf-team-raids-rail-ticket-worth-lakhs-expropriation-two-agent-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ की टीम ने छापा मारा, लाखों के ई-टिकट बरामद, दो दलाल गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ की टीम ने छापा मारा, लाखों के ई-टिकट बरामद, दो दलाल गिरफ्तार
Thu, 21 Feb 2019 11:37 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 21 Feb 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरपीएफ सीआईबी की टीम ने बुधवार रात आईटी क्रॉसिंग व निराला नगर मार्केट में छापा मारकर 2.64 लाख के 129 ई-टिकट बरामद किए और दो दलालों को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, कोहरे के नाम पर पहले से कैंसिल चल रही ट्रेनों का निरस्तीकरण रेलवे ने 31 मार्च तक बढ़ा दिया है, जिससे यात्रियों के लिए कन्फर्म टिकट की मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। ऐसे में टिकट दलालों की चांदी हो गई है।
आरपीएफ सीआईबी उप निरीक्षक बीएन तिवारी के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक अनिरुद्ध चंद शर्मा, हेड कांस्टेबल कौशल कुमार शुक्ल व राजेश शाही की टीम ने बीते बुधवार रात छापेमारी की। सीआईबी टीम ने निरालानगर की निराला मार्केट के मेसर्स सर्वेश बिजनेस एसोसिएट शॉप नंबर 17 पर छापा मारकर फेक आईडी पर तत्काल व आरक्षित ई-टिकट बरामद किए। अलीगंज निवासी संचालक राम सिंह यादव को गिरफ्तार कर उसके पास से कुल 119 ई-टिकट बरामद किए। इसमें छह लाइव तत्काल ई-टिकट शामिल हैं। मौके से बैंक एटीएम कार्ड, चेक बुक, कम्प्यूटर सीपीयू, डोंगल व 14 रजिस्टर बरामद किए गए हैं। बरामद टिकटों की कीमत 2.45 लाख रुपये है।
दूसरा छापा बुधवार रात 9.35 बजे आईटी क्रॉसिंग पर स्थित सिन्हा मार्केट की मेसर्स हिंद इलेक्ट्रिक वर्कशॉप नंबर 22 पर मारा गया। दुकानदार डालीगंज निवासी अरशद अजीम को सीआईबी टीम ने गिरफ्तार किया। इसके पास से 18,696 रुपये के 10 ई-टिकट बरामद किए गए। इसमें दो ई-टिकट सामान्य व आठ तत्काल के हैं। दिल्ली से लखनऊ आने वाली लखनऊ मेल का टिकट भी मिला। सभी टिकटों पर यात्रा पूरी हो चुकी है। इसके अलावा अभियुक्त के पास से दो मोबाइल, वीजा कार्ड, कम्प्यूटर सीपीयू, डोंगल और 3,570 रुपये नकद बरामद हुए हैं। इस मामले में दो अभियुक्त वांछित हैं। सीआईबी टीम में सिपाही अरविंद चंद, सुरेंद्र राय, वीरेंद्र सिंह, सत्येंद्र प्रताप सिंह व उपेंद्र प्रसाद भी शामिल रहे।