Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RPF officers will become experts in cyber and forensic matters

Lucknow News: आरपीएफ अधिकारी बनेंगे साइबर व फॉरेंसिक मामलों के जानकार

Tue, 03 Jun 2025 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
RPF officers will become experts in cyber and forensic matters
लखनऊ। साइबर एवं फॉरेंसिक विषयों के एक्सपर्ट बनने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के राजपत्रित अधिकारियों ने राजधानी स्थित उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस (यूपीएसआईएफएस) में सोमवार से एक साप्ताहिक कोर्स का प्रशिक्षण लेना शुरू किया है। सत्र का शुभारंभ संस्थापक निदेशक डॉ. जीके गोस्वामी की अध्यक्षता में जगजीवन राम रेलवे सुरक्षा बल अकादमी लखनऊ के महानिरीक्षक बी वेंकटेश्वर राव ने किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर डॉ. गोस्वामी ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि जुलाई 2024 से तीन नए कानून लागू हुए हैं। पहले गंभीर घटना स्थलों पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की राय जानना अनिवार्य नहीं था लेकिन अब इसे अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए हमें अपने कार्यशैली में भी बदलाव लाना होगा अन्यथा कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

महानिरीक्षक आरपीएफ बी वेंकटेश्वर राव ने कहा कि आज की तारीख में साइबर सिक्योरिटी व साइबर फॉरेंसिक हमारे कार्यों का एक अभिन्न हिस्सा हैं, इन विषयों में ज्ञान हासिल करना संस्थान व व्यक्तिगत दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं। प्रशिक्षण सत्र में उप निदेशक चिरंजीव मुखर्जी, विवेक कुमार , जनसंपर्क अधिकारी संतोष तिवारी, प्रतिसार निरीक्षक बृजेश सिंह, गिरिजेश राय, डॉ. मनीष राय व शैलेंद्र सिंह सहित सभी प्रशिक्षु सहायक सेना नायक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed