{"_id":"68ad6ff1d4bf51e559057fdb","slug":"rozgar-mahakumbh-2025-in-lucknow-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रोजगार महाकुंभ में अव्यवस्था... बेकाबू हो गई भीड़, नौकरी के लिए लगी लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रोजगार महाकुंभ में अव्यवस्था... बेकाबू हो गई भीड़, नौकरी के लिए लगी लंबी कतारें
Tue, 26 Aug 2025 01:59 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:59 PM IST
सार
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लगे रोजगार महाकुंभ में युवाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान प्रशासन के इंतजाम भी नाकाफी थे और युवा भी बेहद परेशान नजर आए।
विज्ञापन
रोजगार महाकुंभ में पहुंचे युवा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित रोजगार महाकुंभ में अव्यवस्थाओं से युवक बेहाल नजर आएं। यहां हजारों की संख्या में पहुंचे युवाओं को रोजगार स्टॉल तक पहुंचने में पसीने छूट गए। युवाओं को व्यवस्था देने में प्रशासन नाकाम नजर आया। भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि सभागार में लगे शीशे के दरवाजे तक तोड़ दिए गए।
विज्ञापन
देश व प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे युवा रोजगार की आस में मायूस नजर आए। यहां सुबह 7:00 बजे से ही युवाओं का जमावड़ा होना शुरू हो गया था। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की वजह से रोजगार कार्यक्रम को दोपहर 12:00 बजे के बाद शुरू किया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद युवाओं को एंट्री दी गई लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। करीब 4 से 5 घंटे तक रोजगार पाने की आस में युवाओं की लंबी कतारें लगी हुई थीं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ: सीएम योगी बोले- पहले गांव के गांव करते थे पलायन, अब प्रदेश में ही मिल रही नौकरी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 'अंतरिक्ष में सिर बड़ा हो जाता है और हृदय गति धीमी...'; शुभांशु ने बताया कैसे रहे स्पेस के बिताए 18 दिन
रोजगार स्टॉल तक पहुंचने में युवक-युवतियां सब परेशान नजर आए। अलग-अलग जिलों से पहुंचे युवाओं ने बताया कि रोजगार स्टॉल तक जाने में घंटों समय लग रहा है। वहां जाने के बाद मालूम हुआ कि रिज्यूम और नंबर नोट किया जा रहा है और नियुक्ति पत्र व ऑफर लेटर के नाम पर फोन पर जानकारी देने की बात की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन