फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Route of many trains will be changed and five trains will delayed till 1 March.

UP: नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें लखनऊ होकर गुजरेंगी, एक मार्च तक देरी से चलेंगी पांच ट्रेनें

Thu, 27 Feb 2025 10:34 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 27 Feb 2025 10:34 AM IST
सार

रेलवे ने कई अपरिहार्य कारणों से कई ट्रेनों का रूट बदल दिया है तो कई को समय बदला है। यहां देखें, रेलवे से जुड़ी बेहद जरूरी खबरें: 

विज्ञापन
Route of many trains will be changed and five trains will delayed till 1 March.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रेलवे ने अपरिहार्य कारणों से दिल्ली-जयनगर सहित कई ट्रेनों का रूट बदला है। ये लखनऊ होकर गुजरेंगी। बृहस्पतिवार को दिल्ली से चलने वाली ट्रेन 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस तय रूट कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जं.-औड़िहार-छपरा के बजाय कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-बाराबंकी-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलेगी।

विज्ञापन


मुंबई से चलने वाली ट्रेन 11061 पवन एक्सप्रेस 27 व 28 फरवरी को लखनऊ होकर जाएगी। मुंबई से चलने वाली ट्रेन 11071 कामायनी एक्सप्रेस 27 व 28 फरवरी को लखनऊ होकर गुजरेगी। पुणे से गोरखपुर के बीच चलने वाली ट्रेन 11037 बृहस्पतिवार को लखनऊ होकर जाएगी। ओखा से वाराणसी के बीच चलने वाली ट्रेन 22969 बृहस्पतिवार को लखनऊ से गुजरेगी। इसी तरह ट्रेन 12561 जयनगर- दिल्ली एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को चारबाग होकर गुजरेगी।
विज्ञापन


आज से एक मार्च तक देरी से चलेंगी पांच ट्रेनें
उत्तर रेलवे के महरौली-डासना रेलखंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग के काम के चलते ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते 27 फरवरी से एक मार्च तक नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें तीन घंटे तक की देरी से चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को 90 मिनट, मुजफ्फरपुर से चलने वाली 12211 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस शुक्रवार को 60 मिनट और 15715 किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस शुक्रवार को 30 मिनट देरी से चलाई जाएगी।

एक मार्च को ट्रेन 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस नई दिल्ली से 120 मिनट और उसी दिन 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस अमृतसर से 150 मिनट देरी से चलाई जाएगी।

गोमतीनगर से डिब्रूगढ़ के बीच चलेगी नई ट्रेन

कामाख्या शक्ति पीठ जाना-आना आसान होने वाला है। गोमतीनगर से डिब्रूगढ़ के बीच नई ट्रेन शुरू होने वाली है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने इसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है, जिस पर लगभग सहमति बन चुकी है।

ट्रेन का रूट उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे में होगा। दोनों जोन से सहमति मिल गई है। ट्रेन अयोध्या धाम और गोरखपुर होकर चलेगी। हालांकि, रेलवे ने अभी अधिकृत बयान जारी नहीं किया है। प्रस्ताव के मुताबिक ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी। यह डिब्रूगढ़ से रात नौ बजे चलकर तीसरे दिन सुबह 7:15 बजे गोरखपुर, 10:10 बजे अयोध्या धाम होते हुए दोपहर 1:15 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी।

ट्रेन डिब्रूगढ़ से गोमतीनगर तक की दूरी 40 घंटे से अधिक समय में पूरी करेगी। इस दौरान कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, बरौनी, हाजीपुर, छपरा ग्रामीण, गोरखपुर, अयोध्या धाम और गोमतीनगर स्टेशन पड़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed