फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   route of eight trains diverted from 13th november

बाघ एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनों के बदले रूट, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

Tue, 13 Nov 2018 12:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 13 Nov 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
route of eight trains diverted from 13th november
- फोटो : डेमो
हावड़ा से काठगोदाम के बीच चलने वाली बाघ एक्सप्रेस सहित आठ मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट मंगलवार से बदल जाएंगे। साथ ही आठ मेमू चारबाग की जगह लखनऊ जंक्शन से चलनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन ने बाघ एक्सप्रेस का ठहराव गोमतीनगर स्टेशन पर खत्म कर दिया है। साथ ही समय में भी बदलाव किया गया है।

ट्रेन बाराबंकी-गोमतीनगर-लखनऊ जंक्शन-आलमनगर की जगह बाराबंकी-मल्हौर-चारबाग-आलमनगर से गुजरेगी। यह ट्रेन मंगलवार से बाराबंकी स्टेशन पर रात 10.57 बजे पहुंचेगी, जहां से चलकर रात 12.20 बजे चारबाग स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी में काठगोदाम से हावड़ा जाने वाली बाघ एक्सप्रेस चारबाग होते हुए मल्हौर के रास्ते बाराबंकी पहुंचेगी। यह सुबह 5.55 बजे चारबाग पहुंचेगी, फिर यहां से चलकर सुबह 7.48 बजे बाराबंकी पहुंचेगी। अभी तक यह ट्रेन जंक्शन से गोमतीनगर के रास्ते सुबह 7.52 बजे बाराबंकी पहुंचती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई लाइन बनने से ट्रेनों के बदले गए रूट

route of eight trains diverted from 13th november
वहीं, ऐशबाग-मानकनगर के बीच नई लाइन बनने से पूर्वोत्तर रेलवे की गोरखपुर एलटीटी, उत्सर्ग, ओखा एक्सप्रेस समेत 25 से अधिक ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। इनमें से सात के रूट मंगलवार से बदल रहे हैं। वहीं, 19039 बांद्रा टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस का रूट सोमवार से बदल दिया गया।

यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल-मानकनगर-लखनऊ जंक्शन की जगह कानपुर सेंट्रल-मानकनगर होते हुए ऐशबाग, लखनऊ सिटी, बादशाहनगर, गोमतीनगर होते हुए मल्हौर व बाराबंकी तक का सफर तय करेगी। 

यहां देखें, रूट में बदलाव

route of eight trains diverted from 13th november
डेमो - फोटो : डेमो
इनके रूट में बदलाव
-15114 छपरा-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस जंक्शन कीजगह बादशाहनगर से सुबह 7.18 बजे चलेगी। 
-18192 फर्रूखाबाद-छपरा उत्सर्ग एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल-मानकनगर-लखनऊ जंक्शन के बजाए कानपुर सेंट्रल से मानकनगर होकर ऐशबाग, लखनऊ सिटी, बादशाहनगर, मल्हौर व बाराबंकी के रास्ते चलेगी।
-12542 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल-मानकनगर-लखनऊ जंक्शन अब कानपुर सेंट्रल-मानकनगर होकर ऐशबाग से दोपहर 11.42 बजे, बादशाहनगर से दोपहर 12.02 बजे छूटकर मल्हौर-बाराबंकी होकर गुजरेगी।

 

इनके रूट में भी हुआ बदलाव

route of eight trains diverted from 13th november
-19037 बांद्रा टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस कानपुर सेन्ट्रल-मानक नगर-लखनऊ जंक्शन के बजाए परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-मानकनगर होकर ऐशबाग से सुबह 6.40 बजे, लखनऊ सिटी से सुबह 6.54 बादशाहनगर से सुबह 7.20 बजे, गोमतीनगर से 7.40 बजे छूटकर मल्हौर, बाराबंकी जाएगी।
-12541 गोरखपुर लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट बाराबंकी-मल्हौर-लखनऊ जंक्शन की जगह मल्हौर-बादशाहनगर से सुबह तीन बजे, ऐशबाग से सुबह 3.53 बजे चलकर मानकनगर होते हुए कानपुर सेंट्रल जाएगी।

-15101 छपरा-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुम्बई एक्सप्रेस बाराबंकी-मल्हौर-लखनऊ जंक्शन के बजाए सुबह 5.30 बजे बादशाहनगर, ऐशबाग से सुबह 6.25 बजे चलकर मानकनगर-कानपुर सेंट्रल होकर जाएगी। 
-18191 छपरा-फर्रूखाबाद उत्सर्ग एक्सप्रेस बाराबंकी-मल्हौर-लखनऊ जंक्शन के बजाय मल्हौर होकर बादशाहनगर से सुबह 6.49 बजे, लखनऊ सिटी से सुबह 7.12 बजे, ऐशबाग से पौने आठ बजे छूटकर मानक नगर-कानपुर सेंट्रल होकर जाएगी ।

 

जंक्शन से चलेंगी मेमू

route of eight trains diverted from 13th november
डेमो - फोटो : अमर उजाला
जंक्शन से चलेंगी मेमू
चारबाग रेलवे स्टेशन से कानपुर के बीच चलने वाली मेमू मंगलवार से लखनऊ जंक्शन से कानपुर के लिए चलेंगी। इन मेमू में गाड़ी संख्या 64212, 64202, 64214 व 64204 कानपुर-लखनऊ मेमू कानपुर से चलकर लखनऊ जंक्शन पहुंचेंगी।

वहीं चारबाग से कानपुर जाने वाली 64211, 64203, 64213 व 64205 ट्रेन चारबाग की जगह लखनऊ जंक्शन से कानपुर के लिए रवाना होंगी। कानपुर से जंक्शन पहुंचने वाली ट्रेनों के समय में परिवर्तन हुआ है, जबकि लखनऊ जंक्शन से कानपुर जाने वाली मेमू की टाइमिंग में परिवर्तन नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed