{"_id":"66f87e1ff89c111df00a6f54","slug":"route-diversion-on-six-routes-from-today-for-seven-days-lucknow-news-c-13-1-lko1029-893791-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आज से सात दिन तक छह मार्गों पर रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आज से सात दिन तक छह मार्गों पर रूट डायवर्जन
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग क्षेत्र में मवैया पुल के नीचे सड़क की मरम्मत का काम रविवार से शुरू होगा। उधर, मुंशीपुलिया क्षेत्र में कुकरैल के ऊपर बन रहे फ्लाईओवर की शटरिंग भी खोली जाएगी। इसके लिए यातायात विभाग ने इन क्षेत्रों के छह मार्गों पर सात दिन के लिए रूट डायवर्जन किया है। यह मार्ग परिवर्तन 29 सितंबर से पांच अक्तूबर तक रहेगा।
चारबाग क्षेत्र में यहां रहेगा डायवर्जन
- चारबाग से मवैया होते हुए आलमबाग की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। रविंद्रालय से केकेसी, लोको चौराहा, कुंवर जगदीश चौराहा होते हुए वाहन जा सकेंगे।
- आलमबाग से मवैया होते हुए चारबाग की तरफ नहीं जा सकेंगे। आलमबाग टेढ़ीपुलिया से फतेहअली तालाब, कुंवर जगदीश चौराहा होते हुए यातायात चलेगा।
- आलमबाग कैरिज की ओर से आलमबाग थाना चौराहा होते हुए मवैया से चारबाग की तरफ यातायात नहीं जा सकेगा। आलमबाग थाना चौराहा से सीधे फतेहअली तालाब, कुंवर जगदीश चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
मुंशीपुलिया क्षेत्र में इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
- मुंशीपुलिया से खुर्रमनगर की तरफ जाने वाला यातायात सीधे खुर्रमनगर न जाकर कल्याण अपार्टमेंट से बाएं मुड़कर सर्वोदयनगर वन-वे से रहीमनगर चौराहा होते हुए जा सकेगा।
विज्ञापन
- समतामूलक चौराहे की तरफ से आने वाला यातायात (जो मुंशीपुलिया जाना चाहते हैं) भूसा मंडी गली से होते हुए सेक्टर-25 चौराहा पहुंचकर जा सकेगा।
- समतामूलक चौराहे से खुर्रमनगर की तरफ जाने वाला यातायात सर्वोदय नगर से रहीमनगर होते हुए जाएगा।