फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   route diversion in lucknow on shab-e-barat

लखनऊः शब-ए-बरात पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, इन रास्तों का न करें प्रयोग

Fri, 19 Apr 2019 02:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 19 Apr 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
route diversion in lucknow on shab-e-barat
डेमो

चंद्र दर्शन के मुताबिक शनिवार रात शब-ए-बरात का त्योहार मनाया जाएगा और बजरा के मौके पर सुगम यातायात के लिए व्यवस्था में फेरबदल किया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि डायवर्जन शनिवार शाम पांच बजे से रविवार को कार्यक्रम की समाप्ति तक रहेगा।

विज्ञापन


इधर जाने पर पाबंदी
- सीतापुर/मड़ियांव की ओर से आने वाले सभी वाहन डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग से पक्का पुल की ओर नहीं जा सकेंगे।
- हरदोई मार्ग से आने वाले भारी वाहन (रोडवेज बसों को छोड़कर) दुबग्गा पेट्रोलपंप तिराहे से बालागंज/चौक की तरफ।
- कैसरबाग बस अड्डे से सीतापुर की तरफ जाने वाली बसें, भारी वाहन डालीगंज पुल से शाहमीना, पक्का पुल की ओर।
- कैसरबाग बस अड्डे से हरदोई मार्ग की तरफ जाने वाली रोडवेज बसें शाहमीना से पक्का पुल की तरफ।

- कैसरबाग/हजरतगंज से सामान्य यातायात शाहमीना तिराहा से पक्का पुल की ओर।
- पक्का पुल खदरा तिराहा से सामान्य यातायात पक्का पुल चौक की तरफ।
- नींबू पार्क (रूमी गेट पुलिस चौकी) चौराहे से सामान्य यातायात पक्का पुल/बंधा मार्ग की तरफ।
- कोनेश्वर चौराहे से सामान्य यातायात नींबू पार्क चौराहा की तरफ।

यहां देखें, इधर जाने पर भी पाबंदी

route diversion in lucknow on shab-e-barat
डेमो
देखें, इधर जाने पर पर भी पाबंदी
- रकाबगंज पुल से यातायात नादान महल रोड (नक्खास) की ओर।
- नाका हिंडोला चौराहे से बडे़ वाहन, चार पहिया वाहनों को ऐशबाग पुल की तरफ ।
- मोतीनगर/राजेंद्रनगर चौराहे से आगे एवं ऐशबाग पुल के नीचे ईदगाह की तरफ।

- हैदरगंज तिराहे (लाल माधव) से ऐशबाग ओवरब्रिज या ईदगाह की तरफ।
- स्टेशन मार्ग/कानपुर मार्ग से आने वाले भारी वाहन मवैया तिराहे से एवरेडी/मिल एरिया की ओर।
- आलमबाग चौराहे से भारी वाहन (लंगड़ा फाटक) बाबू जगजीवन राम अकादमी, एवरेडी, मिल एरिया की तरफ ।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखें, इधर से जा सकेंगे

route diversion in lucknow on shab-e-barat
डेमो
इधर से जा सकेंगे
- सीतापुर/मड़ियांव की ओर आने वाला यातायात चौराहा नंबर आठ से निरालानगर/आईटी होकर।
- हरदोई रोड से आने वाले भारी वाहन (बसों को छोड़कर) दुबग्गा पेट्रोलपंप तिराहा से बुद्धेश्वर/आईआईएम सीतापुर रोड।
- कैसरबाग बस अड्डे से सीतापुर की ओर जाने वाली बसें एवं भारी वाहन डालीगंज पुल चौराहा से दाहिने आईटी चौराहा, निराला नगर, पुरनिया होते हुए।

- कैसरबाग अड्डे से हरदोई मार्ग पर जाने वाली बसें शाहमीना तिराहे से बाएं मेडिकल कॉलेज चौराहा से कमला नेहरू/चरक चौराहे के रास्ते कोनेश्वर चौराहा होते हुए।
- कैसरबाग/हजरतगंज से यातायात मेडिकल कॉलेज, चौक से कोनेश्वर या डालीगंज पुल चौराहे से दाहिने आईटी चौराहा होकर।
- पक्का पुल खदरा तिराहा से सामान्य यातायात नया पुल बंधा मार्ग/डालीगंज बाजार होकर।
- नींबू पार्क (रूमी गेट पुलिस चौकी) चौराहे से यातायात चरक/कमला नेहरू चौराहा, चौक व नये सेतु के रास्ते।
 
विज्ञापन

यहां देखें, इधर से भी जा सकेंगे

route diversion in lucknow on shab-e-barat
डेमो

इधर से भी जा सकेंगे
- कोनेश्वर चौराहे से सामान्य यातायात चौक/बालागंज होकर।
- रकाबगंज पुल से सामान्य यातायात मेडिकल कॉलेज चौराहा या नाका होकर।
- नाका हिंडोला चौराहे से बडे़ वाहन, चार पहिया वाहन रकाबगंज पुल/नत्था तिरहा से मवैया होकर।
- दो पहिया वाहनों से मोतीनगर/राजेंद्रनगर चौराहा से ऐशबाग स्टेशन मार्ग या भूसामंडी होकर।

- हैदरगंज तिराहा (लाल माधव) से यातायात बुलाकी अड्डा, मिल एरिया होकर।
- हैदरगंज तिराहा (लाल माधव) से सिर्फ दोपहिया वाहन ऐशबाग ईदगाह व ओवरब्रिज की तरफ ।
- स्टेशन मार्ग/कानपुर मार्ग से आने वाले भारी वाहन चारबाग/आलमबाग होकर।
- आलमबाग चौराहे से भारी वाहन आलमबाग/बाराबिरवा होकर।

एंबुलेंस-स्कूली वाहन को छूट

route diversion in lucknow on shab-e-barat
डेमो
आवागमन मार्ग पर सामान्य यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग के अतिरिक्त किसी व्यक्ति की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस, फायर सर्विस, शव वाहन, स्कूली वाहन आदि को यातायात पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा अनुमन्य रहेगा। इसके लिए यातायात नियंत्रण नंबर- 2481009, 9454405155, 1073 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed