{"_id":"5ce27eb6bdec2207203ad25f","slug":"route-diversion-in-lucknow-on-bada-mangal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः बड़े मंगल पर आज आधी रात से बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, इन रास्तों का न करें प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः बड़े मंगल पर आज आधी रात से बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, इन रास्तों का न करें प्रयोग
Tue, 21 May 2019 12:48 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 21 May 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
बड़ा मंगल पर रूट डायवर्जन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्येष्ठ मास के पहले मंगलवार पर हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने और अन्य आयोजनों के चलते सोमवार रात 12 बजे से शहर की यातायात व्यवस्था में फेरबदल किया जाएगा जो मंगलवार देर रात तक जारी रहेगा। अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि 21 मई से 11 जून तक चार मंगलवार को यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।
इधर न जाएं
विज्ञापन
इधर न जाएं
- सीतापुर रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन/रोडवेज/सिटी बस आदि पुरनिया रेलवे क्रॉसिंग एवं डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग से कपूरथला व आईटी चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- कैसरबाग/हजरतगंज से आने वाले भारी वाहन/रोडवेज/सिटी बस आदि सुभाष चौराहे से आईटी व कपूरथला की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- कुर्सी रोेड से आने वाला यातायात विष्णुपुरी कॉलोनी व हीवेट पॉलीटेक्निक (रहीमनगर) चौराहे से नीरा नर्सिंगहोम की तरफ नहीं जा सकेगा।
- आईटी चौराहे से बड़े वाहन विवेकानंद पॉलीक्लीनिक निराला नगर से विवेकानंद ओवरब्रिज से कपूरथला होते हुए अलीगंज की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- सहारा टावर (नगर निगम जोन-3 कार्यालय) तिराहे से सामान्य यातायात अलीगंज के रास्ते कपूरथला चौराहे की तरफ नहीं जा सकेगा।
- आईटी/निरालानगर से व्यवसायिक वाहन ऑटो, विक्रम, चार पहिया और दोपहिया वाहन निरालानगर तिराहे से कपूरथला चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- महानगर के छन्नीलाल चौराहे से सामान्य यातायात कपूरथला की तरफ नहीं जा सकेगा।
- सांई मंदिर अलीगंज तिराहे से कोई भी यातायात कपूरथला चौराहे की तरफ नहीं जा सकेगा।
- अलकापुरी तिराहे से सामान्य कपूरथला चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा।
- सुशीला देवी स्मृतिका से सामान्य यातायात प्रयागपुर हाउस तिराहे के रास्ते हनुमान सेतु बंधा तिराहा की तरफ नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
देखें- इधर से जाएं
डेमो
इधर से जाएं
- सीतापुर रोड की तरफ से आने वाला भारी वाहन/रोडवेज/सिटी बस आदि मड़ियांव ओवरब्रिज से पुरनिया रेलवे क्रॉसिंग, डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज के नीचे से पक्का पुल, शाहमीना या इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा से टेढ़ी पुलिया, विकासनगर मोड़, रहीमनगर, वायरलेस चौराहा महानगर, बादशाहनगर से संकल्प वाटिका, सिकंदर बाग होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
- कैसरबाग/हजरतगंज की तरफ से भारी वाहन/रोडवेज/सिटी बस आदि सुभाष चौराहे से क्लार्क अवध, शहीद स्मारक, डालीगंज पुल, शाहमीना, पक्का पुल से दाहिने डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज, पुरनिया रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज के नीचे से मड़ियांव या चिरैयाझील से संकल्प वाटिका, निशातगंज के रास्ते महानगर होते हुए गंतव्य को जा सकेगा।
- कुर्सी रोेड से आने वाला यातायात हीवेट पॉलीटेक्निक (रहीमनगर) चौराहा से वायरलेस चौराहा, गोल मार्केट, बादशाहनगर के रास्ते निशातगंज, सिकंदरबाग चौराहे होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
- आईटी चौराहा से बड़े वाहन फैजाबाद रोड, सेंट्रल बैंक तिराहा, महानगर के वायरलेस चौराहा, हीवेट पॉलीटेक्निक से विष्णुपुरी के रास्ते गंतव्य को जा सकेंगे।
- सहारा टावर (नगर निगम जोन-3 कार्यालय) तिराहा से सामान्य यातायात दाहिने 50 मीटर आगे तिराहा से बाएं सहारा टावर के पीछे से साईं मंदिर तिराहा से दाहिने निरालानगर ओवरब्रिज होते हुए गंतव्य को जा सकेगा।
- आईटी/निरालानगर की तरफ सेे व्यवसायिक वाहन ऑटो, विक्रम, चार पहिया एवं दोपहिया वाहन निरालानगर तिराहा से बाएं चौराहा नंबर-आठ से डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज से अलकापुरी, पुरनिया होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे।
- महानगर के छन्नीलाल चौराहे से सामान्य यातायात वायरलेस चौराहा/सेंट्रल बैंक के सामने से होकर गंतव्य को जा सकेगा।
- सांई मंदिर अलीगंज तिराहे से बाएं प्रगति बाजार के पीछे से सहारा टॉवर होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
- अलकापुरी तिराहे से सामान्य यातायात अलकापुरी ओवरब्रिज से चौराहा नंबर-8 होकर गंतव्य को जा सकेगा।
- सुशीला देवी स्मृतिका के रास्ते प्रयागपुर हाउस तिराहे से सामान्य यातायात हनुमान सेतु मंदिर तिराहा से बाएं सुभाष चौराहा या न्यू हैदराबाद, निशातगंज होकर गंतव्य को जा सकेगा।
एंबुलेंस-स्कूली वाहन को छूट
डेमो
आवागमन मार्ग पर सामान्य यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग के अतिरिक्त किसी व्यक्ति की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस, फायर सर्विस, शव वाहन, स्कूली वाहन आदि को यातायात पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा अनुमन्य रहेगा। इसके लिए यातायात नियंत्रण नंबर- 0522 2483800 पर संपर्क किया जा सकता है।
पार्किंग व्यवस्था
पार्किंग व्यवस्था
- अलीगंज हनुमान मंदिर के पीछे सेक्टर एच-पार्क में पार्किंग स्थल पर वाहन पार्क होंगे।
- अलीगंज हनुमान मंदिर मेले के समीप रोड पर बनी पार्किंग स्थल पर वाहन पार्क होंगे।
- कपूरथला कांपलेक्स मार्ग पर सड़क के किनारे साइकिल/रिक्शा/स्कूटर आदि पार्क होंगे।
- हनुमान सेतु मंदिर के पीछे बंधे पर बनी पार्किंग में वाहन पार्क होंगे।
- हनुमान सेतु नदवा बंधा रोड पर सड़क के किनारे वाहन पार्क कर सकेंगे।