फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   route diversion due to railway bridge work in lucknow

लखनऊः रेलवे ब्रिज के काम के चलते आज से 30 दिन तक डायवर्जन

Sat, 25 Jul 2020 04:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 25 Jul 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
route diversion due to railway bridge work in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ में कृष्णा नगर और पारा थाना क्षेत्र के बीच में पड़ने वाले रेलवे अंडर ब्रिज संख्या 49 केसरी खेड़ा पर रेलवे लाइन के दोहरीकरण का काम किया जा रहा है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने शनिवार से 30 दिन का डायवर्जन लागू किया है। एडीसीपी यातायात सुरेश चंद रावत के मुताबिक रेलवे अंडर ब्रिज संख्या 49 केसरी खेड़ा क्रॉसिंग के पास रेलवे लाइन दोहरीकरण का काम किया जा रहा है। इसे देखते हुए कृष्णा नगर और पारा थाने के बीच में 30 दिन का विशेष यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। 
विज्ञापन


इधर से न जाएं
कृष्णा नगर विजयनगर चुन्नी खेड़ा की तरफ से कोई भी वाहन रेलवे ब्रिज निर्माण स्थल की तरफ नहीं जा सकेंगे।  
वहीं पारा थाने की तरफ से आने वाले वाहन पंडित खेड़ा की तरफ से निर्माण स्थल की तरफ नहीं आ सकेंगे।

इधर से जाएं

route diversion due to railway bridge work in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
- पारा थाने की तरफ से पंडित खेड़ा तिराहे से दाहिने कांशीराम आवास योजना होते हुए यादव तिराहे होकर वाहन कृष्णा नगर विजय नगर चुन्नी खेड़ा जा सकेंगे।
- कृष्णा नगर विजय नगर चुन्नी खेड़ा से पारा की तरफ जाने वाले वाहन यादव तिराहे से बाय रेलवे अंडर ब्रिज 47 को पार कर कांशीराम आवासीय योजना होते हुए पंडित खेड़ा तिराहे से पुराना पारा थाना के तरफ जा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed