{"_id":"58707f9b4f1c1b005215c3f2","slug":"round-of-meetings-start-in-samajwadi-family-to-sort-out-feud","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम से मिलकर निकले अंबिका चौधरी, बोले- बातचीत जारी, जल्द सब ठीक होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम से मिलकर निकले अंबिका चौधरी, बोले- बातचीत जारी, जल्द सब ठीक होगा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 07 Jan 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमाम कोशिशों के बावजूद शुक्रवार को सपा में विवाद का निपटारा न हो पाने के बाद शनिवार सुबह मुलायम के घर कई बड़े नेता पहुंचे। इनमें अंबिका चौधरी और शिवपाल सहित पार्टी से जुड़े कई बड़े नेता मौजूद रहे। वहीं मुलायम सिंह से मुलाकात करके शिवपाल यादव निकल चुके हैं। इसके बाद माता प्रसाद और धर्मेंद्र यादव ने भी मुलायम सिंह से मुलाकात की। धर्मेंद्र यादव के निकलने के बाद आजम खां ने भी मुलायम सिंह से मुलाकात की। इस बीच शिवपाल यादव भी पहुंचे। आजम और मुलायम के बीच मुलाकात काफी लंबी चली। इसके बाद आजम और शिवपाल निकल गए। इसके बाद शाम को मुलायम से मिलकर लौटे अंबिका चौधरी ने बताया कि बातचीत जारी है, सब ठीक हो जाएगा।
बता दें कि मुलायम सिंह गुरुवार को दिल्ली से लौटे। उनके साथ अमर सिंह भी लखनऊ आए। शुक्रवार सुबह शिवपाल अखिलेश से मिलने मुख्यमंत्री आवास गए थे। ये मुलाकात सिर्फ 20 मिनट चली जिसके बाद वह लौट आए।
इसी बीच अमर सिंह ने मुलायम सिंह से मुलाकात की। अमर और मुलायम की मुलाकात के बाद अमर सिंह के इस्तीफे की चर्चा तेज हो गई। इसके बाद अमर सिंह की फिर से मुलायम से मुलाकात की खबरें आने लगी। इसी बीच रामगोपाल यादव ने दिल्ली से बयान दिया कि वह चुनाव आयोग से तीन बजे मुलाकात करेंगे और हलफनामा सौंपेगे।
विज्ञापन
वहीं मुलायम के आवास पर फिर से हाईलेवल मीटिंग हुई। इस मीटिंग में अमर सिंह, शिवपाल,, बेनीप्रसाद सहित परिवार के लोग मौजूद रहे। इस मीटिंग के बाद शिवपाल और अमर सिंह मुलायम आवास से निकल गए। इसके बाद सूचना आई कि 4 बजे मुलायम सिंह अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। माना जा रहा था कि इस दौरान वह कोई कड़ा फैसला सुना सकते हैं लेकिन तब तक आजम खां वहां पहुंचे और प्रेसवार्ता रद्द होने की सूचना आ गई।