फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Robot surgery will enhance your beauty

Lucknow News: सर्जरी से रोबोट बढ़ा देगा आपकी सुंदरता

Sun, 22 Feb 2026 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Robot surgery will enhance your beauty
कार्यक्रम में शामिल चिकित्सक।
लखनऊ। रोबोटिक सर्जरी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल गंभीर ऑपरेशनों में सटीक परिणाम के लिए किया जाता है। आने वाले दिनों में इसकी सटीकता का इस्तेमाल चेहरे और शरीर के अन्य अंगों की सुंदरता बढ़ाने में भी किया जाएगा। गुवाहाटी के डॉ. सुभाष खन्ना ने शनिवार को केजीएमयू में जनरल सर्जरी विभाग के 114वें स्थापना दिवस समारोह में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में हुए कार्यक्रम में डॉ. सुभाष ने बताया कि टेलीरोबोटिक और नैनो रोबोटिक का फायदा आने वाले दिनों में मिलने लगेगा। कॉस्मेटिक सर्जरी के मामलों में सटीकता की जरूरत होती है। सटीकता से ही शरीर को मनचाहा आकर्षक आकार दिया जा सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में रोबोट का इस्तेमाल कॉस्मेटिक सर्जरी में बढ़ेगा। इस मौके पर वर्ष 1975 के छात्र रहे दिल्ली के कृष्ण नगर क्षेत्र से विधायक डॉ. अनिल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सर्जरी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अभिनव अरुण सोनकर के मार्गदर्शन में आयोजित समारोह में स्नातकोत्तर छात्रों और पैरामेडिकल स्टाफ को भी सम्मानित किया गया। भूटान के डॉ. सोनम डुकपा ने भूटान के पहले प्रसिद्ध सर्जन बनने के सफर को साझा किया। उन्होंने विभिन्न देशों से प्राप्त ज्ञान को अपने देश के नागरिकों की सेवा में लगाने के संघर्ष को बताया। श्रीलंका के डॉ. बवंथा गामागे ने आंतों के जुड़ाव के भरने में आंत के कैंसर के बढ़ते मामलों पर रिपोर्ट पेश की। अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने सर्जरी के क्षेत्र में केजीएमयू के डॉक्टरों की सराहना की। उन्होंने शासन स्तर पर हर तरह की मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

सर्जरी के समय कम बहेगा खून

समारोह के दौरान एरबे जर्मनी की ओर से निर्मित अत्याधुनिक उपकरण बाइपोलर वेसल सीलर का आधिकारिक रूप से अनावरण किया गया। विभाग के डॉ. अक्षय आनंद ने बताया कि यह आधुनिक सर्जिकल उपकरण है जो लैप्रोस्कोपिक और ओपन सर्जरी में रक्त वाहिकाओं को सुरक्षित रूप से सील (बंद) और काटने का काम करता है। इसमें इलेक्ट्रोथर्मल ऊर्जा का उपयोग किया जाता है। इस वजह से टांकों की जरूरत कम होती है। इसीलिए रक्तस्राव कम होता है और रिकवरी तेज होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed