{"_id":"5f8e712a8ebc3e67a0335a5b","slug":"robbery-in-three-houses-in-manpur-thana-kshetra-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुरः डकैतों ने तीन घरों में बोला धावा, विरोध करने पर एक महिला को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुरः डकैतों ने तीन घरों में बोला धावा, विरोध करने पर एक महिला को मारी गोली
Tue, 20 Oct 2020 10:40 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
सीतापुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में परसेहरा गांव के तीन घरों पर सोमवार रात सशस्त्र डकैतों ने धावा बोल दिया। विरोध करने पर डकैतों ने एक महिला को गोली मार दी। उसका पति बचाने दौड़ा तो उसको भी असलहों के बटों से जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
डकैत तीन घरों से लाखों का माल लूट ले गए हैं। खबर पाकर सुबह भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घायल दंपत्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन