{"_id":"5bb195a1867a554f1545be09","slug":"robbery-in-the-house-of-businessman-in-telibagh-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में व्यापारी के घर लाखों की डकैती, दंपती के हाथ-मुंह बांधकर बाथरूम में किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में व्यापारी के घर लाखों की डकैती, दंपती के हाथ-मुंह बांधकर बाथरूम में किया बंद
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 01 Oct 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित परिवार से पूछताछ करतीं सीओ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के तेलीबाग में सोमवार अल-सुबह पांच बजे के करीब नकाबपोश बदमाशों ने एक बड़े व्यापारी के घर लाखों की डकैती डाली। दंपती को असलहे के दम पर डरा-धमकाकर डकैतों ने 15 लाख रुपये नगद और 35 लाख रुपये के जेवरात लूट लिए और फिर उन्हें बाथरूम में बंदकर भाग निकले। एसएसपी कलानिधि नैथानी, सीओ तनु उपाध्याय ने टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
तेलीबाग निवासी मोतीलाल अग्रवाल क्षेत्र के बड़े व्यापारियों में शामिल हैं। गोयल जनरल स्टोर के नाम से उनकी किराना दुकान है। बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर वे दुकान चलाते हैं जबकि परिवार प्रथम तल पर रहता है। उन्होंने बताया कि वो और उनकी पत्नी सरोज अपने कमरे में सो रहे थे जबकि बेटा आकाश और बेटी श्रद्धा दूसरे कमरे में सो रहे थे। सुबह के करीब पांच बजे 5 नकाबपोश बदमाश हाथ में सरिया, पेंचकस और असलहे लेकर उनके कमरे में घुस आए और दंपती को काबू में कर लिया।
बदमाशों ने उनसे तिजोरी और गोदाम की चाबी मांगी। व्यापारी दंपती ने पहले तो विरोध किया लेकिन जब बदमाशों ने बच्चों को मार डालने की धमकी दी तो मोतीलाल ने उन्हें चाबियां सौंप दीं। इसके बाद डकैतों ने तिजोरी से लाखों रुपये नगद और जेवरात लूट लिए। वहीं, गोदाम से भी काफी सामान निकाल लिया। सरोज की चेन, कंगन और कान के झुमके भी उतरवा लिए।
विज्ञापन
मोतीलाल ने बताया कि डकैतों ने बच्चों को बिल्कुल भी परेशान नहीं किया लेकिन जाते-जाते उनके और पत्नी के हाथ-मुंह बांधकर उन्हें बाथरूम में बंद कर दिया। जब उन्हें लगा कि बदमाश चले गए तो दंपती ने शोर मचाया। शोर सुनकर जगे बच्चों ने उन्हें छुड़ाया और फिर पुलिस को खबर की गई। मौके पर पहुंची सीओ तनु उपाध्याय ने टीम के साथ घटनास्थल की जांच कर पीड़ितों से पूछताछ की है।

तीन चैनलों पर लगे पांच ताले तोड़े
व्यापारी के घर के बाहर जमा भीड़।
- फोटो : amar ujala
नकाबपोश डकैत तीन चैनल गेटों पर लगे पांच तालों को तोड़कर दंपती के कमरे तक पहुंचे थे। मोतीलाल ने बताया कि घर के मुख्य चैनल गेट पर लगे दो ताले, सीढ़ियों पर लगे चैनल का ताला और आवासीय तल के चैनल पर लगे दो तालों को तोड़ डाला था।
सीसीटीवी कैमरों को तोड़ते हुए घुसे
डकैतों को घर में लगे हर सीसीटीवी कैमरे की जानकारी थी। मुख्य द्वार से अंदर घर तक चार सीसीटीवी कैमरे लगे थे, सभी को बदमाशों ने तोड़ दिया है। हालांकि, पुलिस इनसे ही कुछ सुराग तलाशने में जुटी है।

इतनी सुबह लोग टलहने निकलते हैं, फिर भी किसी की नजर नहीं पड़ी
घटनास्थल की जांच करते एसएसपी कलानिधि नैथानी।
- फोटो : amar ujala
मोतीलाल के अनुसार, वारदात सुबह पांच बजे के करीब हुई। दुकान तेलीबाग के मुख्य बाजार में है। अमूमन लोग इस समय उठकर सड़कों पर टहलते हैं या फिर जॉगिंग करते हैं। अब सवाल ये उठता है कि क्या किसी ने भी बदमाशों को व्यापारी के घर में घुसते नहीं देखा। मुख्य द्वार के चैनल पर लगे दो-दो तालों को तोड़ने में भी समय लगा होगा, फिर भी न किसी ने देखा और न ही सुना।