{"_id":"60a817d38ebc3e635648fa7b","slug":"robbery-in-doctor-s-house-in-lucknow-gw-reporters-news-lko5790264100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान में लाखों का माल ले उड़ा किराएदार, पुलिस ने शुरू की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान में लाखों का माल ले उड़ा किराएदार, पुलिस ने शुरू की तलाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोजनी नगर के मानसरोवर विस्तार योजना में डॉ. रूबी वर्मा ने किराएदार अभिषेक सिंह पर चोरी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़ित के मुताबिक, आरोपी ने पांच लाख के गहने, 25 हजार नकद, लैपटॉप, टीवी और स्कूटी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है।
राजन वर्मा सरोजनी नगर में सेक्टर-ओ मानसरोवर विस्तार योजना में परिवार सहित रहते हैं। उनकी पत्नी डॉ. रूबी होम्योपैथिक चिकित्सक है।
पीड़ित राजन के मुताबिक, चार दिन पहले वह पत्नी संग अपनी सुसराल पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित वृन्दावन योजना गए थे।
इस दौरान घर की जिम्मेदारी अमेठी के गोबरधनपुर निवासी किराएदार अभिषेक सिंह पर छोड़ गए थे। शुक्रवार को लौटे तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।
इस पर किराएदार अभिषेक सिंह को कॉल की तो उसका नंबर बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस तहरीर लेकर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह के मुताबिक, कॉल डिटेल निकाली जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ में होगा।