फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Robber hits scooter, mother and son injured

Lucknow News: लुटेरे ने स्कूटी में मारी टक्कर, मां-बेटे घायल

Sun, 11 Feb 2024 03:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 11 Feb 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Robber hits scooter, mother and son injured
लखनऊ। आशियाना इलाके में दो बेटों संग स्कूटी से घर लौट रही महिला से बाइक सवार बदमाश ने चेन लूटने का प्रयास किया। विरोध पर आरोपी ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे महिला व दोनों बच्चे स्कूटी समेत गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद ही पुलिस ने बाइक सवार युवक को पकड़ लिया मगर उसे मुचलके पर छोड़ दिया। शनिवार को पीड़िता ने आशियाना थाने में लूट के प्रयास का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


आशियाना के आदेश नगर औरंगाबाद में रहने वाली श्वेता कनौजिया आठ फरवरी को हुसैनगंज गई थीं। रात नौ बजे वह बेटे जतिन (8) और अभिशॉय (6) के साथ स्कूटी से घर लौट रही थीं। घर से कुछ ही दूर पहले बाइक सवार एक बदमाश ने श्वेता की चेन लूटने का प्रयास किया। उन्होंने विरोध किया तो बदमाश ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे श्वेता बच्चों समेत स्कूटी लेकर गिरीं और कुछ दूर तक घिसटती चली गईं। इससे श्वेता के सिर में गंभीर चोट लगी है। बेटे जतिन व अभिशॉय भी घायल हो गए। निजी अस्पताल में तीनों को भर्ती कराया गया था। शनिवार को उन्होंने आशियाना थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि घटना के वक्त हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस बाइक सवार गोमतीनगर के रहने वाले युवक को पकड़कर थाने लाई थी। पूछताछ व जांच में स्कूटी व बाइक में टक्कर की बात पता चली। महिला ने कोई तहरीर नहीं दी थी तो आरोपी को मुचलके पर रिहा कर दिया गया। शनिवार को पीड़िता ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने, लूट का प्रयास और गंभीर रूप से चोट पहुंचाने की धारा में केस दर्ज कराया। अब आरोपी युवक को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed