{"_id":"691b8908776e421976030aec","slug":"rob-construction-complete-yet-traffic-movement-stalled-lucknow-news-c-13-1-lko1110-1471640-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आरओबी का निर्माण पूरा, फिर भी ट्रैफिक संचालन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आरओबी का निर्माण पूरा, फिर भी ट्रैफिक संचालन ठप
विज्ञापन
लखनऊ-हरदोई हाईवे।
लखनऊ। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के लखनऊ-हरदोई हाईवे पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण पूरा हो चुका है। फिर भी ट्रैफिक संचालन आरओबी के बजाय वैकल्पिक स्रोत से हो रहा है। इसके कारण सुबह से देर रात तक वाहन सवार जाम में फंस रहे हैं।
यह निर्माण कार्य आरपी इंफ्रावेंचर प्राइवेट लिमिटेड और सोप्ति इंफ्राटेक लिमिटेड की ओर से लगभग 30 किलोमीटर तक कराया गया था। ट्रैफिक संचालन शुरू न होने से हरदोई रोड स्थित बाजनगर व आसपास के क्षेत्रों में रोजाना जाम की स्थिति रहती है। उधर, किसान पथ पर घंटों वाहन फंसे रहने से राहगीर और स्थानीय लोग परेशान हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सड़क और आरओबी दोनों तैयार हैं, फिर भी आवागमन पुराने संकरे रास्ते से ही कराया जा रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। - संवाद
टोल का उठ चुका ठेका
इस मार्ग के टोल संचालन का ठेका एक अगस्त को संदीप कंस्ट्रक्शन को दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक टोल व्यवस्था भी शुरू नहीं की गई है। इससे सरकार को राजस्व क्षति हो रही है। वहीं, सर्द मौसम में कोहरे के कारण दृश्यता घटने से हादसों की आशंका और बढ़ गई है। आजमपुर गांव के रंजीत मौर्य, आनंद, असलम, अमेठिया के अजय, मेराज, संजय, मोहित और बीरू ने प्रशासन से मांग की है कि आरओबी पर जल्द ट्रैफिक संचालन शुरू कराया जाए और टोल व्यवस्था लागू की जाए, ताकि जाम और हादसों की समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
जल्दी चालू होगा ट्रैफिक संचालन और टोल
एनएचएआई लखनऊ के मैनेजर श्वेता कुमारी ने बताया कि आरओबी और टोल संचालन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। ट्रैफिक संचालन और टोल व्यवस्था इसी माह जल्दी शुरू करा दी जाएगी।