{"_id":"5ff47f47295c76535569c181","slug":"roadways-tender-scam-will-be-investigated-by-the-chief-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के टेंडर घोटाले की मुख्यमंत्री से मिलकर कराएंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज के टेंडर घोटाले की मुख्यमंत्री से मिलकर कराएंगे जांच
Tue, 05 Jan 2021 08:31 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 05 Jan 2021 08:31 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज की बसें
- फोटो : अमर उजाला
परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया ने अफसरों को अल्टीमेटम दिया है कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिल करके उतर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) में अफसरों के द्वारा लंबे समय से चहेते लोगों को ठेका देकर के टेंडर घोटाला करने वालों की जांच कराएंगे।
मंगलवार को परिवहन मंत्री टेढ़ी कोठी स्थित मुख्यालय पर अफसरों को समीक्षा बैठक के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अच्छा काम कर रहे अफसरों की सराहना की और उनको सबक सिखाने को कहा जिनकी ठेका देने में मनमानी की शिकायतें शासन स्तर पर पहुंची है। खास तौर पर प्राविधिक इकाई मैं उपकरणों की खरीद फरोख्त कुछ चंद ठेकेदारों से करने और बस टिकट का ठेका देने के लिए सांठगांठ करके कंपनी के मनमाफिक शर्तें बनाएं जाने से वह बहुत नाराज हुए।
उन्होंने कहा बहुत जल्द इस सिलसिले में मुख्यमंत्री से मुलाकात करके रोडवेज में जिन जिन अफसरों ने टिंडर घोटाला सहित अन्य भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है उनकी जानकारी देकर उच्च स्तरीय जांच कराएंगे। उन्होंने अन्तर्राज्यीय बस के प्रभावी संचालन न होने पर जीएम संचालन को फटकार लगाई और लोगों को सुविधा की दृष्टि से शीघ्र ही अन्तर्राज्यीय परिवहन को संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बरेली एवं नोएडा में यात्री प्लाजा ना होने पर नाराजगी व्यक्त की और यात्रियों की सुविधाओं के लिए इसकी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव परिवहन आरके सिंह ने कहा कि अधिकारी निगम को लाभप्रद बनाने के लिए कार्यों में तेजी लाये और अपने कमियों को शीघ्र दूर करें। बैठक में परिवहन आयुक्त एवं प्रबन्ध निदेश परिवहन निगम धीरज साहू, विशेष सचिव परिवहन के साथ मुख्यालय के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।
महिलाओं को थमाए पिंक बस की स्टेयरिंग
मंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के तहत पिंक बसों में महिला चालकों को ई-स्टेयरिंग वाली बसें मुहैया कराई जाए। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम विगत 05 वर्षों से लाभ की स्थिति में है वर्ष 2019-20 में 142.66 करोड़ रूपये का लाभ अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि जो भी क्षेत्रीय प्रबंधक और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यों के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही दिखाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सॉफ्टवेयर से लगे ड्यूटी
चालकों एवं परिचालकों की ड्यूटी साफ्टवेयर के माध्यम से ही लगाई जाये। ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता समाप्त होने से पहले उनको एलर्ट भेजा जाएं।