लखनऊ। ई चालान की भरपाई और कम सवारी पर जुर्माने के तौर पर वेतन से की जाने वाली कटौती समाप्त करने सहित 12 सूत्री मांगों के लिए यूपी रेडवेज कर्मचारी संघ ने मंगलवार को नादरगंज स्थित रोडवेज कार्यशाला पर धरना-प्रदर्शन किया।
संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, महामंत्री सत्यनारायण यादव और प्रदेश प्रभारी मोहम्मद नसीम ने कहा कि यदि प्रशासन ने मांगें पूरी नहीं की तो कर्मचारी 16 अक्तूबर को परिवहन निगम मुख्यालय पर घेराव करेंगे। इस दौरान कर्मचारियों ने रोडवेज के सभी संविदाकर्मियों को ईएसआई के तहत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, वेतन बढ़ाने, नियमित कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों की भांति बकाया महंगाई भत्ता, दिवाली से पहले बोनस, कर्मचारियों-अधिकारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा और छठे व सातवें वेतनमान का एरियर देने की भी मांग की।

प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी।

प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी।