फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Roads to two villages blocked due to waterlogging; protest held.

Lucknow News: जलभराव से दो गांवों का रास्ता बंद, विरोध में प्रदर्शन

Tue, 29 Sep 2026 02:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Roads to two villages blocked due to waterlogging; protest held.
प्रदर्शन करते ग्रामीण।
लखनऊ। दुबग्गा स्थित लालजी टंडन वार्ड के सुखलाल खेड़ा और गुलमी खेड़ा जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से दोनों गांवों का रास्ता बंद हो गया है। जलभराव के साथ ही तालाब की जलकुंभी भी सड़क पर आ गई है। इससे दोनों गांवों का आवागमन प्रभावित हुआ है। सोमवार को नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर भरे पानी के बीच खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीण इंद्रपाल, बृजेंद्र, रामसागर, दूबर, कन्हई, अमृतलाल यादव, विपुल और रामकृपाल ने बताया कि सुखलाल खेड़ा और गुलमी खेड़ा में करीब 2,500 लोग रहते हैं। इनमें लगभग दो हजार मतदाता हैं। जलभराव को लेकर सांसद, विधायक और पार्षद से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। पार्षद प्रतिनिधि से शिकायत करने पर उन्हें ही पंपिंग सेट लगाकर पानी निकलवाने की सलाह दी गई। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि चुनाव के समय नेता गांव में वोट मांगने पहुंचते हैं, लेकिन चुनाव के बाद समस्याओं की सुध लेने कोई नहीं आता।
विज्ञापन

खेतों के रास्ते स्कूल पहुंच रहे बच्चे

ग्रामीणों ने बताया कि अभिभावक बच्चों को गोद में उठाकर खेतों के रास्ते स्कूल पहुंचाने के लिए मजबूर हैं। कुछ बच्चों का स्कूल आना-जाना तक बंद हो गया है। बुजुर्ग और छोटे बच्चे घरों में कैद होकर रह गए हैं। बिजली आपूर्ति ठीक नहीं होने से भी परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव की समस्या को दूर कराएंगे
जोनल अधिकारी मनोज यादव ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है। मौके पर कर्मचारियों को भेजकर जल निकासी दुरुस्त कराई जाएगी। लोगों का आवागमन सुगम हो, इसके लिए समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed