{"_id":"66ee1c6e21c4827a0603c906","slug":"road-sunken-in-hazratganj-due-to-damage-to-municipal-corporations-drain-lucknow-news-c-13-1-lko1029-882655-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नगर निगम की नाली क्षतिग्रस्त होने से हजरतगंज में धंसी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नगर निगम की नाली क्षतिग्रस्त होने से हजरतगंज में धंसी सड़क
विज्ञापन
हजरतगंज में शुक्रवार को धंसी सड़क।
लखनऊ। हजरतगंज में नगर निगम की नाली क्षतिग्रस्त होने से लोक निर्माण विभाग की ओर से बनवाई गई सड़क धंस गई। मामले का पता लगते ही अधिशासी अभियंता मौके पर पहुंचे। नगर निगम की टीमों ने भी मरम्मत शुरू करवा दी। कुछ दिन पूर्व लखनऊ विश्वविद्यालय के सामने सड़क धंस गई थी।
हजरतगंज में सड़क धंसने का प्रकरण सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो अधिशासी अभियंता किशोरी लाल सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लेने के बाद स्पष्ट हुआ कि सड़क नगर निगम की नाली के अंदर छेद होने से पानी के रिसाव के चलते धंसी। तुरंत बैरिकेडिंग करवाकर मरम्मत शुरू करवा दी गई।