फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   road show of rajnath singh in lucknow

राजनाथ का चुनावी मैराथन, जुटे बड़े 'खिलाड़ी'

Sun, 27 Apr 2014 05:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 27 Apr 2014 05:08 PM IST
विज्ञापन
road show of rajnath singh in lucknow

राजनाथ सिंह के रोड शो के दौरान समर्थकों और कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त जोश देखने को मिला।

विज्ञापन


तेज धूप होने के बावजूद समर्थकों में जोश बरकरार रहा और पूरा का पूरा माहौल भगवा रंग डूबा नजर आया।

सड़कों पर फूल बिछ गए और ढोल बजाकर समर्थकों ने अपनी खुशी व्यक्त की। गौरतलब है कि राजनाथ सिंह के लिए यह रोड शो बेहद अहम है क्योंकि इसमें आने वाली भीड़ कहीं न कहीं उनकी स्वीकार्यता बयां कर रही है।

शिवराज भी हुए शामिल

road show of rajnath singh in lucknow

राजनाथ के इस सियासी मैराथन में शिवराज सिंह भी आ जुड़े हैं। जगह-जगह लोग राजनाथ सिंह का स्वागत कर रहे हैं।

हालांकि धूप से वह कुछ परेशान हैं लेकिन काफिले में शामिल लोगों का उत्साह देखते बन रहा है।

बीच-बीच में लोग भारतीय जनता पार्टी का नारा लगा रहे हैं। धीरे-धीरे काफिला अपने गंतब्य की ओर बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंशीपुलिया से आगे निकला रोड शो

road show of rajnath singh in lucknow

राजनाथ का रोड शो मुंशी पुलिया से आगे निकल चुका है। जगह-जगह लोग फूल-माला से उनका स्वागत कर रहे हैं।

लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के रोड शो में अब नितिन गडकरी भी पहुंच चुके हैं। रोड शो में भोजपुरी गायक मनोज तिवारी भी हैं।

समर्थकों का गाना-बजाना जारी है। राजनाथ सिंह पहली बार लखनऊ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और वह अटल बिहारी वाजपेयी के इस क्षेत्र को अपना घर मानते हैं।

विज्ञापन

मिनी ट्रक छोड़ इनोवा में बैठे राजनाथ

road show of rajnath singh in lucknow

राजनाथ सिंह का कारवां गोमतीनगर के विनीत खंड एक और विनीत खंड दो में पहुंच चुका है।

कॉलोनी में मिनी ट्रक के नहीं जा पाने की वजह से उन्होंने मिनी ट्रक छोड़ दी और इनोवा में सवार हो गए। उनके साथ परिक्कर भी बैठ गए।

पार्टी अध्यक्ष का कारोबारी महिलाओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया। राजनाथ लोगों से हाथ मिला रहे हैं और अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं।

पत्रकारपुरम पहुंचा काफिला

road show of rajnath singh in lucknow

राजनाथ सिंह का काफिला गोमतीनगर के पत्रकारपुरम पहुंच चुका है। समर्थकों में भारी उत्साह है।

पत्रकारपुरम पहुंचने से पहले विशालखंड में राम विलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार ढंग से स्वागत किया।

राजनाथ सिंह ने उनका आभार व्यक्त किया। वहां से लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता भी भगवा पार्टी के रंग में रंग गए और राजनाथ सिंह के साथ हो चले।

साथ में है ये दिग्गज

road show of rajnath singh in lucknow

राजनाथ सिंह के इस सियासी मैराथन में उनका साथ देने के लिए कई बड़े नेता आए हैं।

उनके साथ रमन सिंह, मनोहर परिक्कर जैसे दिग्गज नेता के अलावा लालजी टंडन वह लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा भी हैं। नितिन गडकरी रोड शो में नहीं हैं।

राजनाथ के काफिले में अच्छी भीड़ है और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। राजनाथ का कारवां अभी फन मॉल के सामने पहुंचा है जहां उनका जबर्दस्त स्वागत हुआ।

वहां से भी समर्थकों दल उनके रोड शो में शामिल हुए। हालांकि यहां कुछ देर के लिए अव्यवस्‍था हो गई क्योंकि रामू नाम के एक कार्यकर्ता की बाइक एक कार से टकरा गई, जिससे वह घायल हो गया।

आनन-फानन में उसे अस्पताल भेज दिया गया।

ये है रोड शो का रूट

road show of rajnath singh in lucknow

राजनाथ सिंह के रोड शो में ट्रांसगोमती के बाजार और गोमतीनगर जैसे पॉश इलाकों के रूट शामिल है।

इस रोड शो के चलते ट्रांसगोमती इलाके के लोग छुट्टी के दिन जाम से भी दो-चार हो सकते हैं।

हालांकि रविवार होने से सड़कों पर लोग कम उतरेंगे और रोड शो में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

राजनाथ सिंह का मैराथन रोड शो सात घंटे का होगा इस दौरान वे करीब 50 किमी की दूरी तय करेंगे।

जावेद भी करेंगे रोड शो, सारे हंसोड़ जुटेंगे

road show of rajnath singh in lucknow

रविवार को ही जावेद जाफरी का रोड शो तीन घंटों से भी अधिक समय तक शहर में गुजरेगा।

जावेद के रोड शो के रूट में पुराने लखनऊ के इलाकों समेत ट्रांसगोमती के निरालानगर, कपूरथला, महानगर जैसे पॉश इलाकों को भी रखा गया है।

सूत्रों की मानें तो रोड शो में जावेद के साथ हास्य अभिनेता जगदीप, रघु, विशाल डडलानी, अर्चना पूरन सिंह, अयूब खान, नावेद भी जुटेंगे।

इसके बाद जावेद के साथ आई बॉलीवुड की हस्तियां महानगर पर एक इवेंट में भी जुटेंगी।

डालीगंज, महानगर इस रूट में वो इलाके हैं, जहां दोनों ही प्रत्याशियों के रोड शो थोड़े ही समय के अंतराल से गुजरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed