फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   road show in london for kumbh me

कुंभ मेले को सुपर हिट बनाएगी सरकार, ब्रांडिंग के लिए 200 देशों में किए जाएंगे रोड शो

Mon, 23 Apr 2018 01:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 23 Apr 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
road show in london for kumbh me
कुंभ मेला - फोटो : amar ujala

योगी सरकार कुंभ को सांस्कृतिक धरोहर घोषित किए जाने के बाद इसके वैश्विक स्तर पर प्र्रचार-प्रसार में जुट गई है। मेला की ब्रांडिंग के लिए लगभग 200 देशों में रोड शो होंगे। एक सप्ताह चलने वाले इन कार्यक्रमों की शुरुआत ब्रिटिश संसद और लंदन से हुई।

विज्ञापन

 
कुंभ मेला सलाहकार समिति के सदस्य राकेश शुक्ला ने बताया कि समिति ने कुंभ में अप्रवासी भारतीयों व विदेशी सैलानियों को आकर्षित करने के लिए लंदन के ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट, पार्क लेन समेत कई प्रमुख स्थानों पर रोड शो किए।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने 175 देशों के राष्ट्राध्यक्षों को निमंत्रण भेजा है। रोड शो में भारतीय मूल की ब्रिटिश राजनीतिक और वहां के उच्च सदन की सदस्य व यूरोपियन एक्सटर्नल अफेयर कमेटी की चेयरमैन बारनेस वर्मा, फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, करणी सेना के संरक्षक लोकेंद्र सिंह काल्वी, कुंभ मेला सलाहकार समिति के सदस्य राकेश शुक्ला समेत लंदन व भारत की कई जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंभ मेला को ऐतिहासिक बनाने की कोशिश
शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग कुंभ मेले को ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। विदेशी सैलानियों की सहूलियत के लिए ब्रेड व ब्रेकफास्ट योजना की शुरुआत की है। इसके अलावा 50 हेक्टेयर में टेंट सिटी बसाने की तैयारी चल रही है। इसमें 5000 स्विस कॉटेज व 20 हजार विदेशी सैलानियों के लिए डॉरमेट्री का निर्माण होगा। विदेशी सैलानियों की सुविधा को 20 भाषाओं में मार्गदर्शक बोर्ड लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed