फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   road in front of the bridge workshop will be closed in lucknow

लखनऊः बंद होगी ब्रिज कार्यशाला के सामने की सड़क, रेलवे अधिकारियों का ये है पूरा प्लान

Thu, 10 Oct 2019 04:36 PM IST
ishwar ashish नीरज ‘अम्बुज’/अमर उजाला, लखनऊ
नीरज ‘अम्बुज’/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 10 Oct 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
road in front of the bridge workshop will be closed in lucknow
आलमबाग स्थित उत्तर रेलवे की ब्रिज कार्यशाला - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के आलमबाग स्थित ब्रिज कार्यशाला के सामने वाली सड़क बंद करने की तैयारी है। सड़क के सामने स्थित पंजाब नगर कॉलोनी में कार्यशाला की जमीन है। सड़क बंद कर देने से कार्यशाला के विस्तारीकरण में मदद मिलेगी। हालांकि, इससे मुनव्वरबाग रेलवे कॉलोनी जाने वालों के लिए मुश्किलें पेश आ सकती हैं।

विज्ञापन


कार्यशाला के अधिकारियों के मुताबिक अगर, सड़क की शुरुआत में गेट लगा दिया जाएगा तो परिसर खासा बड़ा हो जाएगा।ब्रिज कार्यशाला उत्तर रेलवे की प्रमुख कार्यशालाओं में शामिल है। यहां रेलवे पुलों के लिए गर्डरों की ढलाई होती है। इन दिनों कार्यशाला के उच्चीकरण का काम चल रहा है।

विज्ञापन

नए शेड का हो रहा है निर्माण

road in front of the bridge workshop will be closed in lucknow
उत्तर रेलवे की ब्रिज कार्यशाला - फोटो : अमर उजाला

नए शेड का निर्माण हो रहा है और अत्याधुनिक मशीनें लगाने की तैयारियां चल रही हैं। ब्रिज कार्यशाला के सामने पंजाब नगर कॉलोनी है। दोनों के बीच जो सड़क है, वो आगे जाकर मुनव्वरबाग कॉलोनी से जुड़ती है।  रेलवे यूनियनों का दावा है कि सड़क बंद होने से कॉलोनी में रहने वालों को दिक्कतें होंगी।

हालांकि, अधिकारियों के मुताबिक मुनव्वरबाग जाने के लिए मुख्य मार्ग है, जिसका इस्तेमाल किया जाता है। कार्यशाला के सामने वाली सड़क को बंद करने से कार्यशाला के विस्तारीकरण में मदद मिलेगी। सड़क पार की जमीन पर नया दफ्तर भी बनवाया जा रहा है, जिसे पुरानी बिल्डिंग से यहां पर शिफ्ट किया जाएगा।

मुख्य मार्ग का है विकल्प

road in front of the bridge workshop will be closed in lucknow
आलमबाग स्थित उत्तर रेलवे की ब्रिज कार्यशाला - फोटो : अमर उजाला
मुनव्वरबाग रेलवे कॉलोनी में करीब दो सौ रेलकर्मियों के परिवार रहते हैं। आलमबाग थाने की ओर से आने पर इस कॉलोनी तक पहुंचने के लिए एक मुख्य मार्ग है तथा दूसरा ब्रिज कार्यशाला के सामने वाली सड़क है। कार्यशाला वाली सड़क बंद हो जाने से कॉलोनी में रहने वालों के लिए मुख्य मार्ग का ही विकल्प बचेगा।

रेलकर्मियों को नहीं होगी परेशानी
ब्रिज कार्यशाला के सामने वाली सड़क का इस्तेमाल सुनसान होने की वजह से नहीं होता है। यहां आपराधिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। चोरी भी होती हैं। पंजाब नगर व मुनव्वरबाग कॉलोनियों केलिए अलग रास्ते हैं। ऐसे में सड़क बंद करने से रेलकर्मियों को दिक्कतें नहीं होंगी। इससे कार्यशाला विस्तार में मदद मिलेगी। - संजय त्रिपाठी, डीआरएम, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed