फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   road-college and smriti upvan will be named on atalji

अटलजी के नाम पर कॉलेज-सड़क समेत बनेगा ये प्रमुख चौराहा, संग्रहालय में सहेजी जाएंगी यादें

Sat, 01 Sep 2018 12:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 01 Sep 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
road-college and smriti upvan will be named on atalji
अटल जी - फोटो : डेमो
लखनऊ में शिक्षा, चिकित्सा, आवास, सुशासन और सुविधाओं से जुड़ी नगर निगम की कई बड़ी परियोजनाएं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होंगी। शुक्रवार को निगम कार्यकारिणी ने ऐसे आधा दर्जन प्रस्तावों पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन


साथ ही शहर में पूर्व प्रधानमंत्री की याद में अटल स्मृति उपवन बनाए जाने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे दी। इसके लिए बड़े व बेहतर स्थल की तलाश होगी। बैठक कुल मिलाकर पूर्व प्रधानमंत्री को ही समर्पित रही।
विज्ञापन


महापौर संयुक्ता भाटिया ने बताया कि अटल स्मृति उपवन के लिए अभी जगह तय नहीं है, मगर बिजनौर रोड, अमौसी, पीजीआई के पास और हरदोई रोड पर मूसा बाग के पास इसे तलाश जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो उपयुक्त स्थल होगा वहां स्मृति उपवन बनाएगा जाएगा, ताकि लोग आसानी से वहां पहुंच सकें। इसमें अटलजी की 51 कविताओं के शिलापट लगेंगे। उनकी प्रतिमाओं के साथ विशेष भाषण भी होंगे।

इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री की यादों से जुड़ी वस्तुओं को सहेजने के लिए संग्रहालय होगा। कहा कि अटलजी का जैसा व्यक्तित्व था उसके अनुरूप शिक्षा, चिकित्सा, सुशासन और आम लोगाें को सुविधाओं से जुड़ी योजनाएं का नामकरण कर उन्हें समर्पित किया गया है।

हजरतगंज चौराहा जल्द होगा अटल चौराहा

road-college and smriti upvan will be named on atalji
निगम कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्तावों पर चर्चा करतीं महापौर - फोटो : अमर उजाला
अवध चौराहे से दुबग्गा मोड़ तक साढ़े दस किमी सड़क का नाम अब ‘अटल मार्ग’ होगा। अभी तक इसे हरदोई बाईपास के नाम से जाना जाता था। कार्यकारिणी ने इसका नाम बदलने का प्र्रस्ताव पास कर दिया है। शहर की एक और प्रमुख सड़क को अटलजी के नाम पर किया जाना था। प्रस्तावों में से इसे चुना गया है।

लखनऊ  के एक प्रमुख चौराहे का नाम अटलजी के नाम पर किया जाना है। इसे लेकर कई प्रस्ताव आए। इनमें हजरतगंज चौराहे का नाम अटल चौराहा करने का प्रस्ताव सबसे प्रमुख है।

इस पर महापौर, कार्यकारिणी उपाध्यक्ष और भाजपा पार्षद दल के उपनेता रामकृष्ण यादव सहमत हैं, पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका। इसके लिए कार्यकारिणी ने महापौर को अधिकृत कर दिया है। महापौर ने कहा अटलजी के नाम पर शहर का एक बड़ा और प्रमुख चौराहा किया जाना है। इनमें सबसे उपयुक्त हजरतगंज ही है। इस पर अंतिम निर्णय जल्द होगा।
 

घैला में 300 बेड का अटल अस्पताल

road-college and smriti upvan will be named on atalji
निगम कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्तावों पर चर्चा करतीं महापौर - फोटो : अमर उजाला
फैजुल्लागंज के घैला में बनने वाला 300 बेड का अस्पताल भी अटलजी के नाम पर होगा। इसके लिए जमीन नगर निगम उपलब्ध करा रहा है। हाल ही में जिला प्रशासन की ओर से जमीन की मांग को लेकर नगर निगम को पत्र भी भेजा गया था। महापौर ने बताया कि नगर निगम अस्पताल के लिए जमीन दे रहा है। अस्पताल बनाने का पैसा आयुष विभाग देगा। इसका नाम अटलजी के नाम पर होगा।

सदन में अटलजी अपनी बात किस अनुशासन के साथ प्रभावी तरीके से रखते थे, इसे लेकर अब पार्षदों को सीख दी जाएगी। महापौर ने कहा अभी पार्षद गंभीर मसलों को भी छोटी-छोटी बातों पर शोरगुल कर महत्वहीन कर देते हैं।

सदन में कैसा अनुशासन हो और कैसे अपनी बात को प्रभावी तरीके से रखा जाए, इसके लिए अटल प्रशिक्षण कार्यशाला लगेगी। इ इसमें सदन की कार्यवाही के अनुभवी व्यक्तियों को बुलाया जाएगा।

इस्माइलगंज डिग्री कॉलेज का भी नाम बदला

road-college and smriti upvan will be named on atalji
अटलजी - फोटो : डेमो
इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड के सुरेंद्र नगर में नगर निगम का डिग्री कॉलेज अभी इस्माइलगंज डिग्री कॉलेज के नाम से जाना जाता है। शुक्रवार को नगर निगम कार्यकारिणी ने इसका नाम अटल डिग्री कॉलेज कर दिया। इसका प्रस्ताव भी पास कर दिया।

नगर निगम की सैकड़ों बीघा जमीन कब्जे में है। अब जो जमीन कब्जे से मुक्त होंगी उन पर अटल कल्याण मंडप व लॉन बनाए जाएंगे। महापौर ने बताया कि इससे आम शहरवासियों के लिए बड़ी सुविधा तो होगी ही साथ ही निगम की जमीन भी सुरक्षित हो जाएगी।

नगर निगम पारा में दो मल्टीस्टोरी आवासीय योजना बनाएगा। इनका शिलान्यास डेढ़ साल पहले हो चुका है। करीब 800 फ्लैटों वाली ये दोनों योजनाएं अब अटल आवासीय योजना के नाम से जानी जाएंगी। कार्यकारिणी ने नामकरण का प्रस्ताव पास कर दिया।

नगर निगम की सैकड़ों बीघा जमीन कब्जे में है। अब जो जमीन कब्जे से मुक्त होंगी उन पर अटल कल्याण मंडप व लॉन बनाए जाएंगे। महापौर ने बताया कि इससे आम शहरवासियों के लिए बड़ी सुविधा तो होगी ही साथ ही निगम की जमीन भी सुरक्षित हो जाएगी।

लविवि का नामकरण अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने का संकल्प विधानसभा में पेश नहीं हो सका। इस संकल्प को चर्चा के लिए पेश करने वाले भाजपा के सदस्य अविनाश त्रिवेदी ही सदन से नदारद थे।त्रिवेदी की गैरमौजदूगी के चलते अध्यक्ष ने इसे स्थगित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed