फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rm srivastava replaced

बवालिया चिट्ठी से प्रमुख सचिव भी नपे

Tue, 15 Oct 2013 06:52 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 15 Oct 2013 06:52 PM IST
विज्ञापन
rm srivastava replaced

राज्य सरकार ने मंगलवार को प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए प्रमुख सचिव गृह आरएम श्रीवास्तव को हटा दिया।

विज्ञापन


उनकी जगह अनिल कुमार गुप्ता को नियुक्त कर दिया है। अनिल गुप्ता अभी तक राजस्व परिषद के सदस्य के पद पर तैनात थे।

आरएम श्रीवास्तव के तबादले को चिट्ठी प्रकरण से जोड़कर भी देखा जा रहा है। श्रीवास्तव को संस्थागत्त वित्त विभाग में तैनात किया गया है।

अफसरों की बैठक बुलाने के लिए गृह विभाग की ओर से लिखी गई चिट्ठी में विषय के रूप में अयोध्या में मंदिर निर्माण का विषय दर्ज होने की वजह से गृह सचिव व एक अनुभाग अधिकारी को पहले ही हटाया जा चुका है।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि ऊपर के स्तर पर श्रीवास्तव को हटाने को लेकर पिछले कई दिनों से विचार चल रहा था। इस बाबत सोमवार देर रात फैसला हुआ।

पढ़ें: 'राममंदिर' पर प्रमुख सचिव ने मांगी माफी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फैसले से आरएम श्रीवास्तव को मंगलवार की सुबह अवगत कराया गया। मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने आरएम श्रीवास्तव को सरकार के फैसले की सूचना दी।

आरएम श्रीवास्तव मंगलवार को सुबह अपने कार्यालय पहुंचते ही अपने आवश्यक डाक निपटाने के साथ ही अन्य दस्तावेज समेटने शुरू कर दिए।

पढ़ें: राममंदिर पर चूक अक्षम्य, गृह सचिव निलंबित

इस देख कर गृह विभाग के कर्मचारियों में चर्चा शुरू हो गई थी, लेकिन औपचारिक जानकारी न होने की वजह से एनेक्सी में इसे लेकर दोपहर तक कयास लगते रहे।

दिन में करीब सवा ग्यारह बजे आरएम श्रीवास्तव ने अपने निजी सचिव को बुलाया और चार्ज देने की तैयारी करने लगे। इसके बाद उन्होंने औपचारिक तौर पर चार्ज छोड़ा और अपने निजी दस्तावेज व सामान लेकर वहां से निकल गए।

प्रमुख सचिव गृह के चार्ज देने के बाद यह सूचना फैल गई कि सरकार ने प्रमुख सचिव गृह को हटा दिया है। आरएम श्रीवास्तव के जाने के करीब पौन घंटे बाद अनिल कुमार गुप्ता वहां पहुंचे और उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया।

यूपी में क्यों मची है उथल-पुथल, जानिए यहां

अनिल कुमार गुप्ता की इस कार्रवाई के बाद ही लोगों को पता चल सका कि किसे नया प्रमुख सचिव गृह बनाया गया है। चार्ज लेने के बाद नए प्रमुख सचिव गृह ने प्रोटोकाल के तहत मुख्य सचिव व अन्य लोगों से भेंट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed