राज्यसभा-विधान परिषद चुनाव: रालोद ने की सपा के समर्थन की घोषणा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद विधान परिषद व राज्यसभा के चुनाव में सपा का समर्थन करेगा। रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने बुधवार को दिल्ली में विधायकों की बैठक में यह जानकारी दी।
उन्होंने विधायकों से कहा कि वे सपा नेताओं से बात कर लें, यदि कुछ अतिरिक्त वोट बचते हैं तो कांग्रेस को दिए जा सकते हैं।
रालोद के आठ विधायक हैं।
विधान परिषद व राज्यसभा चुनाव में उसके रुख पर सभी की नजरें लगी थीं। एक-एक वोट की अहमियत वाले चुनाव में ये किसी भी दल या प्रत्याशी का गणित बनाने की स्थिति में हैं।
अजित सिंह के रुख से साफ हो गया है कि वह विधान परिषद में भाजपा के दूसरे उम्मीदवार और राज्यसभा में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत रोकने की रणनीति पर चल रहे हैं।
राज्यसभा में सपा के सातवें प्रत्याशी की जीत आसान
रालोद के समर्थन से जहां राज्यसभा में सपा के सातवें प्रत्याशी की जीत आसान हो जाएगी, वहीं राज्यसभा में कांग्रेस के कपिल सिब्बल और विधान परिषद चुनाव में दीपक सिंह को भी राहत मिलेगी।
बैठक में शामिल रालोद विधायक वीरपाल राठी ने बताया कि चौधरी अजित सिंह ने सपा प्रत्याशियों को समर्थन देने के निर्देश दिए हैं।
जरूरत होगी तो कांग्रेस को भी कुछ वोट दिए जा सकेंगे। रालोद के सभी विधायक बृहस्पतिवार को लखनऊ पहुंच जाएंगे।