{"_id":"a8c17322c15dd6b8e3dff21da43e3a8b","slug":"rld-stop-wheels-on-25-feb-for-sugarcane-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के लिए रालोद का 25 को चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के लिए रालोद का 25 को चक्का जाम
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 16 Feb 2014 09:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना किसानों की बदहाली की तरफ सरकार का ध्यान खींचने और बिजली दरों में कमी की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोकदल 25 फरवरी को चक्का जाम करेगा।
विज्ञापन
यह जानकारी रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने शनिवार को अखबारनवीसों से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि रालोद 16 फरवरी को शामली, एक मार्च को अमरोहा, 2 को हैदराबाद तथा 23 को फैजाबाद में महारैली करेगा।
विज्ञापन
चौहान ने प्रदेश सरकार पर गन्ना किसानों की पूरी तरह अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद चीनी मिलों पर पिछले साल का 534 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य, 556 करोड़ ब्याज बकाया है।
विज्ञापन
इस साल का बकाया गन्ना मूल्य पांच हजार करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया है। चीनी मिलों में जमकर गन्ना घटतौली हो रही है। आलू किसान भी मौसम की मार से परेशान है।
प्रदेश सरकार ने चुनाव पूर्व किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा किया था। इसे पूरा करने के बजाय बिजली की दरें बढ़ा दी गईं। इन्हीं मुद्दों पर 25 फरवरी को दुपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि रालोद महासचिव पश्चिम के सभी जिलोंमें पदयात्राएं कर रहे हैं।18 फरवरी को वह गाजियाबाद, 20 को मेरठ तथा 26 फरवरी को अलीगढ़ में पदयात्रा करेंगे।