फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Riya murder case in Crystal Paradise Apartment

रिया-रिषभ की स्टोरी: समिट बिल्डिंग बार में मिले दोनों, लुलु मॉल में सैलून खोलने के लिए रिया ने मांगे थे पैसे

Sat, 19 Aug 2023 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 19 Aug 2023 06:00 AM IST
सार

यह शब्द क्रिस्टल पैराडाइज अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 203 में लिव-इन में रह रहे रिया गुप्ता और प्रतापगढ़ के ऋषभ सिंह भदौरिया उर्फ एड़ा के बीच हुई कहासुनी के हैं।

विज्ञापन
Riya murder case in Crystal Paradise Apartment
रिया गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

...तुम छोड़कर गये तो तुमको गोली मार दूंगी। नहीं तो खुद को गोली से उड़ा लूंगी। यह शब्द क्रिस्टल पैराडाइज अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 203 में लिव-इन में रह रहे रिया गुप्ता और प्रतापगढ़ के ऋषभ सिंह भदौरिया उर्फ एड़ा के बीच हुई कहासुनी के हैं। बृहस्पतिवार सुबह से ही दोनों के बीच विवाद हो रहा था। नाराज ऋषभ ने अवैध पिस्तौल से रिया के माथे और सीने में दो गोलियां उतार दीं। इसके बाद वह फ्लैट में ताला बंद कर निकल गया। देर रात तक वह इंदिरा नहर, गोसाईंगंज व इकाना स्टेडियम के आसपास की घूमता रहा। फिर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में यह कुबूलनामा ऋषभ सिंह ने खुद किया।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक देर रात को पुलिस को हत्या की सूचना मिली थी। रिया की मां सदर कैंट ओल्ड गोलाबाजार निवासी गीता गुप्ता ने देर रात को तहरीर दी। जिसके आधार पर ऋषभ सिंह भदौरिया के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया। उसे देर रात को गिरफ्तार किया गया। ऋषभ मूलरुप से प्रतापगढ़ का रहने वाला है। कृष्णानगर के अवध हास्पिटल के पास परिकल्प नगर कालोनी में किराए पर रहता है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक ऋषभ के खिलाफ कृष्णानगर थाने में दो साल पहले मारपीट व धमकी का केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


दस महीने पहले नवंबर में समिट बिल्डिंग में हुई थी मुलाकात
पुलिस के सामने अपने कुबूलनामे के दौरान ऋषभ ने बताया कि उसकी रिया से मुलाकात 2022 नवंबर में विभूतिखंड इलाके के समिट बिल्डिंग के एक बार में हुई थी। समिट बिल्डिंग के बार में कई बार मुलाकात होने के कारण दोस्ती हुई। इसके बाद दोनों करीब आ गये। एक साथ लिव-इन में रहने लगे। इसके लिए क्रिस्टल पैराडाइज अपार्टमेंट का फ्लैट नंबर 203 किराए पर लिया। हालांकि ऋषभ पहले से ही कृष्णानगर इलाके में किराए पर रहता था। उस मकान को भी उसने नहीं छोड़ा। पुलिस के मुताबिक ऋषभ कृषि विज्ञान एमएससी है। पिता सिंचाई विभाग में बाबू हैं। वहीं बड़ा भाई प्रतापगढ़ में स्कूल चलाता है। खुद को लखनऊ में राजा भैया का करीबी बताकर अपना रसूख भी दिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकील से बात कर मुकदमा दर्ज कराने की दी धमकी
पुलिस के मुताबिक ऋषभ ने बताया कि बुधवार देर रात को दोनों पार्टी से वापस आये। नशे में होने के कारण सो गये। सुबह जगने के बाद से ही कहासुनी का दौर शुरू हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि ऋषभ ने रिया को छोड़ने की धमकी दी। रिया पर धोखा देने का आरोप लगाया। रिया ने धमकी सुनकर किसी परिचित वकील से बातचीत की। इस दौरान ऋषभ पर केस दर्ज कराकर जेल भेजने की बात कही। इस पर ऋषभ नाराज हो गया। कुछ देर फिर कहासुनी हुई। इसी बीच रिया ने अपने दूसरे दोस्त को कॉल कर ऋषभ को सबक सिखाने की बात कही। उसे अपार्टमेंट में बुलाया।

लु लु मॉल में मेकअप सैलून खोलने के लिए मांग रही रुपये

Riya murder case in Crystal Paradise Apartment
रिया गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक ऋषभ ने पुलिस को बताया कि रिया की झूठ व बढ़ती मांग भी उसे परेशान कर रही थी। उसने कुछ दिनों से लुलु माल में एक मेकअप सैलून खोलने के लिए रुपये की मांग कर रही थी। लेकिन ऋषभ इसके लिए लगातार मना कर रहा था। वहीं लगातार शादी का दबाव बनाना भी रिया की मौत का कारण बना।

पहली शादी भी लव मैरिज थी
मां गीता ने बताया उनकी बेटी मेकअप आर्टिस्ट्स थी। उसकी शादी पुष्पेंद्र सिंह बत्रा से 2019 में हुई थी। उसकी एक साल की बेटी प्रिंसी है। बेटी पुष्पेंद्र के पास ही रहती है। पुष्पेंद्र से 9 महीने पहले अलगाव हो गया।इसी दौरान रिया ऋषभ के संपर्क में आ गई। रिया के पिता शिवशक्ति गुप्ता मानसिक रोग से ग्रसित है। उनका इलाज चल रहा है। वहीं ऋषभ ने पुलिस को बताया कि रिया ने पुष्पेंद्र से भी लवमैरिज की थी। लेकिन दो साल से अधिक दोनों के बीच शादी नहीं चल सकी। अलग हो गये।

झूठ हुआ बेनकाब तो मिली सजा - ए - मौत
लखनऊ में लिव इन पार्टनर की गोली मारकर हत्या, आरोपी बोला - मेरे दिल और दिमाग से खिलवाड़ किया, इसीलिए एक गोली दिल में और दूसरी दिमाग में मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed