फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   river

हर घंटे एक सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा सरयू का जलस्तर

Sat, 19 Jun 2021 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
river
13-अयोध्या-बढ़ रहा सरयू का जलस्तर - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। लगातार बारिश से सरयू उफान पर है। पानी में में प्रति घंटे हो रही एक सेमी की वृद्धि के साथ का नदी का जलस्तर धीरे-धीरे खतरे के लाल निशान की ओर बढ़ रहा है। सरयू के उफान को देखते हुए तटवर्ती इलाकों में रहने वालों ने पलायन कर ऊंचे स्थानों पर शरण लेना भी शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन भी सरयू के उफान पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सरयू का पानी अभी खतरे के लाल निशान से 41 सेमी नीचे बह रहा है।
विज्ञापन

नेपाल के पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते सरयू का उफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय जल आयोग की रिर्पोट के मुताबिक शनिवार की शाम पांच बजे सरयू का जलस्तर 92.32 मीटर रिकार्ड किया गया कि जो कि लाल निशान 92.73 मीटर से महज 41 सेमी नीचे है।
विज्ञापन

जलस्तर में प्रतिघंटे एक सेमी की रफ्तार से वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटे में सरयू के जलस्तर में 17 सेमी की वृद्धि हुई है। आधी रात से जलस्तर में वृद्धि की रफ्तार कुछ धीमी हुई लेकिन शनिवार दोपहर बाद से जलस्तर एक सेमी की रफ्तार से फिर बढ़ने लगा। इसके चलते तटवर्ती इलाकों में बाढ़ की संभावना से हलचल तेज हो गई है। लोग ऊंचे स्थानों पर शरण लेने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व जीएल शुक्ल ने बताया कि सरयू अभी लाल निशान से दूर है। अभी बाढ़ की स्थिति नहीं है, फिर भी हमारी पूरी टीम अलर्ट है। बंधों की 24 घंटे शिफ्टवार ड्यूटी लगाकर निगरानी की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed