फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rishabhdev's salvation day celebrated

Lucknow News: ऋषभदेव का मोक्षकल्याणक दिवस मनाया

Wed, 29 Jan 2025 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Rishabhdev's salvation day celebrated
लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का मोक्षकल्याणक दिवस मंगलवार को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इंदिरानगर स्थित जैन मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस अवसर पर भगवान ऋषभदेव का 108 कलशों से अभिषेक किया गया। 48 दीपकों के साथ भक्तामर स्तोत्र का पाठ और ऋद्धि मंत्रों का जाप किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत जैन समाज के अध्यक्ष पवन जैन और धीरज जैन ने की। इसके बाद भगवान को सवा किलो का लड्डू अर्पित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रथम अभिषेक और शांतिधारा का सौभाग्य सुदीप जैन को प्राप्त हुआ। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अहिंसा उपवन में 101 पेड़ लगाए गए। इस अवसर पर जैन समाज के मंत्री अभिषेक जैन, अरविंद जैन, ऋषभ जैन, अनुरोध जैन, आयुष, अतिशय, भरत, कैलाश, प्रदीप, सौरभ सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed