फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   riots victims family get 10 lac

दंगों के दर्द पर अखिलेश का 'लखटकिया' मरहम

Wed, 15 Jan 2014 10:01 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला ब्यूरो
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 15 Jan 2014 10:01 AM IST
विज्ञापन
riots victims family get 10 lac

मुजफ्फरनगर हिंसा में लापता लोगों के परिवारीजनों को राज्य सरकार दस-दस लाख रुपये की मदद देगी। साथ ही लापता लोगों के एक-एक आश्रित को नौकरी भी दी जाएगी।

विज्ञापन


खरड़ और हसनपुर इलाके के पीड़ितों के नुकसान की भरपाई भी सरकार करेगी। सपा मुखिया मुलायम सिंह के आवास पर मंगलवार को मिलने पहुंचे दंगा पीड़ितों को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह भरोसा दिया।
विज्ञापन


मुलायम सिंह ने कहा कि पीड़ितों को हर संभव मदद की जाएगी। युवा कल्याण परिषद के अध्यक्ष आशु मलिक की अगुवाई में मुजफ्फरनगर-शामली जिले का 32 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुलायम सिंह यादव से उनके विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भी वहां मौजूद थे। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार चाहती तो मदद कर सकती थी।

लेकिन केंद्र ने मृतकों के परिजनों को पूर्व घोषणा के मुताबिक दो-दो लाख भी यह कहकर नहीं दिए कि उनके आश्रितों को नौकरी मिल गई है।

जब प्रतिनिधिमंडल पहुंचा तो जमीयत उलमा हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी भी सपा मुखिया से मिलने के लिए आए हुए थे।

मौलाना मदनी ने कहा कि यदि सरकार दंगे के बाद से लापता लोगों को मृत मानकर उनके परिवार को दस-दस लाख रुपये की मदद और और उनके एक-एक आश्रित को नौकरी दे तो एक अच्छा संदेश जाएगा।

लापता लोगों की तादाद 20 तक हो सकती है। मुख्यमंत्री ने इस पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए लापता लोगों के परिवारीनों को नौकरी और मुआवजे का आश्वासन दिया।

मुआवजे से वंचित रहे दो और लोगों को उन्होंने जल्द मदद करने का वादा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed