फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   riot accused former student leader arrested

दंगा कराने का आरोपी पूर्व छात्र नेता गिरफ्तार, बवाल में गई थी दो जानें

Wed, 07 Sep 2016 03:37 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 07 Sep 2016 03:37 PM IST
विज्ञापन
riot accused former student leader arrested
डेमो

पुराने शहर में 16 जनवरी 2013 को दंगा कराने के आरोपियों पर एसआईटी का शिकंजा कसने लगा है। इसके तहत क्रिश्चियन कॉलेज के पूर्व छात्रनेता शाहिद को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन


धरपकड़ शुरू होते ही अन्य आरोपी अंडरग्राउंड होने लगे हैं। दंगे में दो लोगों की जान गई थी जबकि कई घायल हुए थे। हफ्ता भर चले उपद्रव के बाद दर्ज पांच मुकदमों में पूर्व सांसद व पार्षद समेत 30 रसूखदार नामजद थे। 
विज्ञापन


इसकी जांच एसआईटी को सौंपी गई थी। एसआईटी की एएसपी अमृता मिश्रा ने बताया कि 16 जनवरी 13 को वजीरगंज कोतवाली में कातिलाना हमले व अन्य धाराओं के तहत दर्ज मुकदमे में नामजद शाहिद को विवेचक शैलेश उपाध्याय ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में लेकर उसे जेल भेज दिया है। ठाकुरगंज के बालागंज निवासी शाहिद क्रिश्चियन कॉलेज का पूर्व छात्रनेता व सयुस से जुड़ा रहा है। दंगे के पांच मुकदमों की तफ्तीश शासन के आदेश पर एसआईटी को सौंपी गई थी।  

इस बीच क्रिश्चियन कॉलेज के पूर्व छात्रनेता शाहिद की गिरफ्तारी ने दंगे के मुकदमों में नामजद आरोपियों की बेचैनी बढ़ा दी है। कई लोग अंडरग्राउंड हो गए हैं, जबकि दोनों पक्षों से नामजद रसूखदारों के बीच समझौते की खबर है।

शाहिद की गिरफ्तारी के विरोध में कुछ लोगों ने नारेबाजी कर दूसरे पक्ष के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर रोष भी जताया।वजीरगंज इलाके में मजलिस से निकले लोगों की दूसरे पक्ष से भिड़ंत के बाद हुई फायरिंग में शानू नामक युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद दंगा भड़क गया।

मुकदमों की जांच एसटीआई के पास

riot accused former student leader arrested
डेमो

अगले दिन पुराने शहर के कई स्थानों पर फायरिंग, आगजनी, तोड़फोड़ शुरू हुई। इसमें एक अन्य युवक मारा गया और कई घायल हुए। हालात काबू करने के लिए कई थानों की पुलिस, पीएसी, आरएएफ बुलानी पड़ी।

 वजीरगंज इलाके में 16 जनवरी की रात फायरिंग में मारे गए गौसगंज निवासी मोहम्मद सुलेमान उर्फ शानू के भाई अली मोहम्मद ने मोहम्मद साजिद, उजैर, उबैर, रिंकू, मोहम्मद आरिफ उर्फ अप्पू, मोहम्मद कलीम, बाबू व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, बलवा, गालीगलौज व जानमाल की धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

गौसगंज के ही सैय्यद वकी अब्बास उर्फ डॉक्टर ने बसपा के पूर्व सांसद दाउद अहमद, इरफान मिर्जा बेग, इमरान मिर्जा बेग, आसिफ बटालियन, सुहेल, मोहम्मद आमिर, वारिस अली, इरशाद होटल, मोहम्मद शब्बीर व अन्य के खिलाफ बलवा व कातिलाना हमले का केस किया। 

इसी मोहल्ले के सैय्यद वकी रिजवी उर्फ उर्फी ने वजीरगंज के पार्षद मोहम्मद नईम उर्फ नम्मू, मोहम्मद खलील, मोहम्मद इकराम, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद इकबाल, गुड्डू टेंट वाला, फखरुल हसन उर्फ चांद मियां, मोहम्मद मकसूद, गुड्डे, मोहम्मद शब्बीर, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद मतीन, राजू, इलियास होटल पर बलवा व हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट लिखाई। 

मशकगंज निवासी जावेद हुसैन ने मोहम्मद साजिद, मोहम्मद शुएब, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद जुनैद, मोहम्मद आरिफ उर्फ अप्पू, आशिक, मोहम्मद कलीम के खिलाफ बलवा व कातिलाना हमले की रिपोर्ट लिखाई। 

वजीरगंज के इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ बलवा, फायरिंग, तोड़फोड़ समेत आईपीसी की कई संगीन धाराओं व 7 क्रिमिनल लॉ अमेडमेंट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इन मुकदमों की तफ्तीश एसआईटी को सौंपी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed